Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार, पवन सिंह-रानी चटर्जी करेंगे नया धमाका!

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह और रानी चटर्जी की जोड़ी एक साथ फिर से धमाल मचाने को आ रहे है। पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने के बारे में जानकारी दी

Pawan Singh-Rani Chatterjee New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ी है जिन्हे एक साथ देखने के लिए दर्शक हमेशा ही काफी उत्तशुक रहते है। ऐसी ही एक जोड़ी है पावर स्टार पवन सिंह और रानी चटर्जी की। पवन सिंह और रानी चटर्जी की जोड़ी एक साथ कई फिल्मो में एक साथ धमाल मचा चुकी है। दोनों की जोड़ी को दर्शको ने अक्सर ही काफी पसंद किया है। एक बार फिर से दोनों एक साथ नए सॉन्ग से दर्शको के बीच धमाल मचाने आ रहे है। 

पावर स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिये अपने नए गाने के बारे में बताया। पवन सिंह ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमे उनके साथ रानी चटर्जी नजर आ रही है। इस गाने का नाम है ‘सेम टु सेम’ और यह गाना 5 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। इस पोस्टर को देखने के बाद से ही दशकों में एक बार फिर अपनी हिट जोड़ी को एक साथ देखने की उत्तशुकता बढ़ गई है। 

आपको बता दे की पवन सिंह और रानी चटर्जी ने इसे पहले ही कई सारे एल्बम एक साथ किये है और उनकी शानदार जोड़ी को दर्शको ने अक्सर ही काफी सराहा है। पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मो की शूटिंग के लिए लंदन में है और वही रानी चटर्जी इन दिनों एक बार फिर अपने जिम वर्कआउट में व्यस्त है। आये दिन रानी चटर्जी के जिम लुक को देख उनके फैंस में काफी उत्त्साह दिखाई देता है।

रानी चटर्जी ने अपनी कई फिल्मो और वेब सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है और बहुत जल्द ही उनके सभी प्रोजेक्ट्स रिलीज़ किये जाएंगे। वही पवन सिंह अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी जल्द दर्शको के बीच आएँगे। पवन सिंह के होली सॉन्ग का भी इंतजार दर्शक कर रहे है और उम्मीद कर रहे है की जल्द से जल्द पवन सिंह अपना होली सॉन्ग रिलीज़ करे।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Holi Song: रितेश पांडे और डिंपल सिंह ने जमकर खेली होली, जीजा-साली की नोकझोक ने जीता लोगो का दिल!

ताज़ा ख़बरें