Khesari Lal Yadav Wife: लाइमलाइट से दूर रहती है खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी, हर कदम पर दिया है साथ

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हमेशा ही सुर्खियों में रहते है और अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर है लेकिन उनकी पत्नी चंदा देवी उनसे बिलकुल ही अलग है ,वे कभी लाइमलाइट में नहीं रहती

Khesari Lal Yadav Wife Chanda Devi: भोजपुरी फिल्म स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। इनमे से एक है सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जिन्हे अब ट्रेंडिंग स्टार  भी कहा जाता है। क्योंकि उनके गाने हमेशा ही ट्रेंड करते है। बेहद ही कम समय में अपनी एक खास पहचान और भोजपुरी सुपरस्टार का ख़िताब हासिल करने  वाले खेसारी  लाल यादव के संघर्ष भरी ज़िन्दगी के बारे में सभी जानते है।

खेसारी खुद कई बार मीडिया इंटरव्यू और अपने स्टेज शो पर बता चुके है। अपने शुरुवाती दिनों में अपनी पत्नी चंदा के साथ उन्होंने काफी संघर्ष किया है। पत्नी के साथ लिट्टी चोखा बेचकर गुजारा किया करते थे। खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी ने हर समय उनका साथ निभाया है। उनके गरीबी के दिनों से लेकर उनके सुपरस्टार बनने तक उनकी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान है। लेकिन खेसारी लाल की पत्नी कभी लोगो के बीच नहीं आती।

खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती है। खेसारी लाल कई बार अपने इंटरव्यू में अपनी पत्नी का जिक्र कर चुके है। रियलिटी शो बिग बॉस में भी उन्होंने कहा था की वे अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते है। खेसारी अपनी पत्नी चंदा को अपना लकी चार्म भी मानते है। कई बार खेसारी लाल अपनी पत्नी की तारीफ़ भी करते नजर आते है।

खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी काफी खूबसूरत है लेकिन वे कभी लाइमलाइट में नहीं आती। खेसारी लाल यादव के 2 बच्चे है एक बेटी और एक बेटा। खेसारी लाल जब भी मुंबई होते है तो अपने परिवार के साथ अपना समय बिताते है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कई गाने और फिल्में रिलीज़ किये जा रहे है। फैंस के दिलो पर राज पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव अक्सर ही अपने फैंस के बीच अपनी हर बात शेयर करते है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: मकर संक्रांति पर नीलम गिरी का नया गाना रिलीज़, शिल्पी राज की आवाज़ का चला जादू

ताज़ा ख़बरें