Khesari Lal Yadav New Look: भोजपुरी सुपरस्टार हिट मशीन खेसारी लाल यादव का आज बर्थडे है और इस खास अवसर पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का फर्स्ट लुक जारी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया गया है। सांवरे फिल्म्स बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ में खेसारी लाल यादव का नया लुक आउट किया गया है।
नया लुक की फोटो में खेसारी लाल यादव गोद में बकरी लिए हुए नजर आ रहे हैं, उनके फेस पर हल्की-हल्की दाढ़ी मूंछ है और सिर पर लम्बे घुंघराले बाल हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर मासूमियत भी साफतौर से झलक रही है। फिल्म से जारी किए गए फर्स्ट लुक से जाहिर हो रहा है कि इसमें एक्टर एकदम मासूम नजर आने वाले हैं। एक्टर का ऐसा लुक अभी तक किसी भी फिल्म में नहीं आया है। उनका यह लुक सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म के निर्माता एवं सैकड़ों भोजपुरी फिल्मों के मार्केटिंग हेड रहे स्टार मेकर विजय यादव ने बतौर फिल्म निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। फिल्म की शूटिंग गोरखपुर के रमणीय क्षेत्र में जोर-शोर से की जा रही है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और साउथ एक्ट्रेस मेघा श्री इस फिल्म में लीज रोल प्ले कर रही हैं। उनकी कैमिस्ट्री दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने वाली है।
गौरतलब है कि नब्बे के दशक में बतौर निर्माता स्टार मेकर विजय यादव ने उस समय के सुपरस्टार महानायक कुणाल सिंह को लेकर भोजपुरी फिल्म ‘चला सखी दूल्हा देखे’ का निर्माण किया था। तब से लेकर अब तक विजय यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान देते चले आ रहे हैं।
बता दें कि फिल्म निर्माता विजय यादव की इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। इस फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं, जिन्होंने खेसारी लाल यादव की अनगिनत सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का कथा, पटकथा और संवाद लिखा है। इसके संगीतकार छोटे बाबा बसही कई साल बाद वापस फिर से खेसारी लाल यादव की फिल्म का संगीत दे रहे हैं।