Khesari Lal Yadan के साथ Yamini Singh ने लगाया जमकर ठुमका, रिलीज के साथ वायरल हुआ गाना ‘हसीना’

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का नया गाना 'हसीना' रिलीज़ किया गया है जो काफी पसंद किया जा रहा है

Khesari Lal Yadav-Yamini Singh Song: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह का गाना ‘हसीना’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो गया है। लगन के मौसम में इस गाने को रॉयल प्लाजा दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया है, जो रिलीज के साथ ही वायरल भी हो रहा है। गाने की सबसे खास बात है कि यह लोगों को झूमने पर मजबूर कर देने वाला गाना है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के कॉलेबरेशन का यह एक और नया धमाल मचाने वाला गाना है।

वहीं, एक बार फिर से इस शानदार गाने में भोजपुरी के सिरमौर खेसारीलाल यादव नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव अपना जलवा इस गाने में खूब बिखेर रहे है जिसमे उनका साथ दे रही है यामिनी सिंह। खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह की जोड़ी बेहद ही पसंद की जा रही है। दोनों की केमस्ट्री ने इस गाने में चार चाँद लगा दिया है।

बात वहीं अगर गाना ‘हसीना’ के धमाकेदार म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ ठुमके लगा रही यामिनी सिंह ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के करीब है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के साथ काम करना मेरे लिए खास रहा है। इस गाने के मेकिंग के दौरान खूब मस्ती हुई। खेसारीलाल अद्भुत कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हर किसी का सपना होता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों शादी का महीना चल रहा है, उसके लिए यह हमारी तरफ से एक उपहार है भोजपुरी समाज को। इसलिए मैं सभी ऑडियन्स से अपील करूंगी कि आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के इस गाने को लेकर फैंस खूब कमेंट कर रहे है और अब इसपर वीडियोस बनाकर शेयर भी कर रहे है।

ये भी पढ़े: फिल्म ‘होते होते प्यार हो गया’ में Kajal Raghwani और Pradeep Pandey Chintu की केमेस्ट्री ने उड़ाये होश

ताज़ा ख़बरें