Bhojpuri Celebs Wishes Manoj Tiwari: भोजपुरी फिल्मो के गायक, नायक और नेता मनोज तिवारी के जन्मदिन के मौके पर भोजपूरी के महानायक रवि किशन ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये बधाईया दी तो वही सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये मनोज तिवारी को शुभकामना दी।
मनोज तिवारी ने भोपुरी इंडस्ट्री में गायकी से शुरुवात की और फिर अभिनय में अपनी पहली फिल्म से ही दर्शको के दिलो पर राज करने लगे। पारिवारिक फिल्मो के लिए मनोज तिवारी को दर्शक काफी पसंद करते है।