Happy Birthday Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे के जन्मदिन पर निरहुआ और अक्षरा सिंह ने विश किया बेहद ही खास अंदाज में

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे का आज जन्मदिन है। इस मौके पर भोजपुरी के तमाम कलाकार उन्हें विश कर रहे है

Amrapali Dubey Birthday Special: भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1987 को आम्रपाली का जन्मदिन हुआ। मुंबई में पली बढ़ी आम्रपाली दुबे मूलतः गोरखपुर की है लेकिन उनकी स्टडी मुंबई से ही हुई। आम्रपाली को भोजपुरी की दीपिका पादुकोण भी कहा जाता है और भोजपुरी की सबसे महँगी एक्ट्रेस भी कहा जाता है।

टीवी जगत से अपने अभिनय करिअर की शुरुवात करने वाली आम्रपाली ने कई सालो तक सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्म करने के बाद ही मिली। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ली है। आम्रपाली दुबे के जन्मदिन पर उन्हें उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम कलाकार अपने-अपने अंदाज में उन्हें शुभकामना दे रहे है।

लेकिन सबसे खास अंदाज में विश किया है दिनेश लाल यादव निरहुआ ने। निरहुआ ने एक वीडियो पोस्ट किया है।जिसमे उन्होंने लिखा है ”स्वप्न सुंदरी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सपना के रानी आम्रपाली को जन्मदिन की अनन्त बधाइयाँ।जियत रहा खुश रहा स्वस्थ रहा मस्त रहा”।

वही अक्षरा सिंह ने भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए आम्रपाली को विश करते हुए लिखा ”आपके जन्मदिन पर मैं आपके जीवन भर की खुशियों और बड़े सपनो के सच होने की कामना करती हु। भगवान आपको खूब आशीर्वाद दे।” इतने सारे शुभकामनाए पाने के बाद आम्रपाली खुद ही इतनी उत्त्साहित हो गई की उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘आज किसका बर्थडे है ,ओह! मेरा है क्या। 

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से अपनी शुरुवात की। पहली ही फिल्म उनकी सुपर डुपर हिट हो गई। उसके बाद आम्रपाली ने मुड़कर पीछे नहीं देखा ,बैक टू बैक उनकी फिल्मे आने लगी और सुपरहिट होने लगी। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी हिट जोड़ी मानी जाती है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Songs: खेसारीलाल यादव के लिए बादशाह के साथ पानी पानी गाने वाली रिनी चंद्रा सोशल मीडिया में रहती हैं खूब एक्टिव

ताज़ा ख़बरें