नवरात्रि पर वायरल हुआ Akshara Singh का मार्मिक देवी गीत ‘दिल की पुकार’

भोजपुरी फिल्मो खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह का देवी गीत 'दिल की पुकार' रिलीज़ किया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है ,इस गाने में अक्षरा सिंह काफी भक्ति भाव में नजर आ रही है

Akshara Singh Navratri Song: भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह का का नवरात्रि स्पेशल देवी गीत ‘दिल की पुकार’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। अक्षरा का यह देवी गीत बेहद मार्मिक है और यह महज कुछ ही घंटों में यूट्यूब के टॉप 20 में ट्रेंड कर रहा। लोगों को अक्षरा का यह गाना खूब पसंद आ रहा।

इस गीत को सुनकर लोग जहां मंत्रमुग्ध हो रहे हैं, वहीं कई लोगों ने अक्षरा को नार्थ क्वीन से भी नवाजा है। इसमें अक्षरा खुद देवी माँ से अर्जी लगाती नज़र आई हैं।

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचाने के बाद इस नवरात्रि अक्षरा का यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा ने इस गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, अक्षरा ने अपने इस गाने को देवी माँ को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि एक दुखियारी की ‘दिल की पुकार’ माँ जरूर सुनती हैं। हमारे गाने का थीम यही है। कहीं न कहीं लोग इस देवी गीत से खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं। इसलिए उन्हें खूब पसंद भी आ रही है। यह माता के भक्तों को मेरी तरफ से नवरात्रि का उपहार है।

आपको बता दें कि दिल की पुकार गाने को अक्षरा सिंह (Akshara Singh Navratri Song) की आवाज ने आकर्षक बनाया है। लीरिक्स मनोज मतलबी का है। म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू जी का है। कोरियोग्राफर लकी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

ये भी पढ़े: Ritesh Pandey के Bhakti Song ‘सईया पेटवा कलशा धइले ये मईया’ में दिखा भक्ति का सागर, वीडियो हो रहा है वायरल

ताज़ा ख़बरें