Dinesh Lal Yadav: पैरों में घुंघरू और महिलाओ के कपड़े पहने निरहुआ आये नजर, लोगो ने लिए खूब मजे!

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। जिसे खूब कमैंट्स मिल रहे है

Dinesh Lal Yadav Nirahua Saree Look: भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव अक्सर ही अपनी फिल्मो में कुछ न कुछ नयापन लेकर आते है। यही कारण है की दर्शक उनकी फिल्मो को अक्सर पसंद करते है। हाल ही में नए साल के मौके पर निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस फोटो में वे ट्रांसजेंडर लुक में नजर आ रहे है। पैरो में घुंघरू ,साड़ी ,माथे पर मांग टिका लगाए निरहुआ ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ”नया साल नया चैलेंज नाचबैजूनाच”।

आपको बता दे की निरहुआ अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव होते है। अपने हर पल की खबर अपने फैंस को देते है। अपनी इंस्टाग्राम से लाइव आकर भी अपने फैंस से बाते करते है।

निरहुआ के इस पोस्ट के बाद कमेंटस  की बरसात होने लगी। फिल्मो हस्तियों के साथ-साथ उनके फैंस भी ऐसे मजाकिया कमैंट्स कर रहे है जिसे पढ़कर आप अपनी हँसी रोक नहीं पाएंगे।  देसी स्टार सिंगर समर सिंह ने लिखा, ‘वाह भइया…’ उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव ने लिखा, ‘घूंघट में घोटाला 2’,एक्ट्रेस रानी चटर्जी  ने लिखा, ‘छैल छबीली.’ इसके साथ ही  एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी  उन्हें छेड़ते हुए लिखा, ‘आय चिकनी.’ 

इसके साथ ही फैंस भी निरहुआ के इस पोस्ट पर मजे लेते नजर आये। वही बात करे दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्मो की तो हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘गोबर धन’ की शूटिंग की है। इस फिल्म के सेट से निरहुआ ने कई फोटोज भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किये है और कई रील्स भी बनाये है।

गोबर धन  इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। निरहुआ और मंजुल ठाकुर की जोड़ी एक आठ कई फिल्मे लेकर आयी है और सभी फिल्मे सुपरहिट भी रही है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: नए साल में गुंजन सिंह ने अपने नए गाने ‘ओढ़नी फिचल बा’ से उड़ाया गर्दा, ऎक्ट्रेस महिमा सिंह ने बिखेरा जलवा

ताज़ा ख़बरें