Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह के इन छठ गीतों ने घर-घर में मचाया धूम, छठ पर्व को बनाया और भी ख़ास

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के छठ गीत लोगों के बीच खूब सुने जा रहे हैं। इसी के साथ ही यू-ट्यूब पर पवन सिंह के छठ गीत टॉप लिस्ट में शामिल हैं। उनके सभी छठ गीतों को करोड़ो मिल चुके है।

Pawan Singh Hit Chhath Geet: कोरोना महामारी के बीच दिवाली त्योहार खत्म होने के बाद अब बिहार सहित उत्तर भारत में 18 नवंबर से नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ (Chhath Puja 2020) पूजा की शुरुआत हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी छठ पर्व के दौरान घर घर में छठ पर्व की धूम देखने को मिल रही है। जिसमे भोजपुरी छठ गीत (Chhath Puja 2020) भी इस ख़ास मौके पर 4 चाँद लगा रहे है और हर घर में छठ गीत छाए हुए हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के छठ गीत लोगों के बीच खूब सुने जा रहे हैं। इसी के साथ ही यू-ट्यूब पर पवन सिंह के छठ गीत टॉप लिस्ट में शामिल हैं। उनके सभी छठ गीतों को करोड़ो मिल चुके है।

आपको बता दे पवन सिंह का हिट सॉन्ग ‘माई रोवत होई’ इन दिनों जमकर सुना जा रहा है। भोजपुरी छठ गीत ‘माई रोवत होई’ पवन सिंह के सबसे हिट गानों में से एक है। इस छठ गीत को अबतक 5 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह का ये छठ गीत (Chhath Puja 2020) साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गीत को पवन सिंह ने ही गाया है, जबकि इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है।

ये भी पढ़े: Pawan Singh का Bhojpuri गाना ‘नजर मिलाओ बबुआन से’ ने मचाया धमाल

Pawan Singh Hit Chhath Geet

पवन सिंह का दूसरा छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो’ की भी धूम देखने को मिल रही हैं। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गीत का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यू-ट्यूब पर 48 घंटे के अंदर ही इस गीत को अबतक 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। इसका संगीत छोटे बाबा ने दिया है।

Pawan Singh Hit Chhath Geet

पवन सिंह का भोजपुरी छठ गीत ‘छठी माई के महिमा’ छठ पर्व पर जमकर पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह के छठ गीतों (Chhath Puja 2020) में ‘छठी माई के महिमा’ भी हिट लिस्ट में शामिल है। इस गाने को अबतक 1 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Pawan Singh Hit Chhath Geet

ताज़ा ख़बरें