Bhojpuri Song Double Bhatar: भोजपुरी फ़िल्म जगत (Bhojpuri Film Industry) में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रतिभा पांडेय (Pratibha Pandey) ने कई सुपरस्टारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। प्रतिभा कई सुपरहिट फिल्म के जरिये दर्शको के दिलो पर हमेशा से राज करती आयी है। यही कारण है की उनके दर्शक उनकी फिल्मों का इंतजार अक्सर करते रहते है। फिल्मो के अभिनय के बाद अब प्रतिभा पांडेय (Pratibha Pandey) ने म्यूजिक एल्बम में भी अपना रुख मोड़ लिया है।
गायकी के साथ साथ अब अपने म्यूजिक एल्बम में भी प्रतिभा पांडेय दर्शको के दिलो पर राज कर रही है। प्रतिभा पांडेय का नया गाना ‘डबल भतार’ (Double Bhatar) इन दिनों काफी चर्चा में है.इस गाने में प्रशांत चौबे ने अपनी आवाज़ दी है और साथ ही गाने में प्रतिभा पांडेय के साथ प्रशांत चौबे में नजर आ रहे है।
ये भी पढ़े: Khesari Lal का नया गाना ‘मौका देके देखा’ रिलीज के साथ हुआ हिट !!
इस गाने को और गाने के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बात करे सिंगर प्रशांत चौबे (Prashant Chaubey) की तो प्रशांत ने कई फिल्मों और एल्बम के अपनी आवाज़ दी है और उनके कई म्यूजिक एल्बम भी हमेशा दर्शको का मनोरंजन करते रहते है। डबल भतार (Bhojpuri Song Double Bhatar)इस गाने को प्रतिभा एंटरटेनमेंट चैनल पर रिलीस किया गया है। प्रतिभा पांडेय की आवाज़ में भी कई गाने उनके चैनल पर देखने और सुनने मिल जाएंगे। एक बेहतरीन अदाकारा, डांसर और सिंगर के रूप में प्रतिभा पांडेय (Pratibha Pandey) अक्सर ही दर्शको के बीच आती है।
प्रतिभा पांडेय ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को काफी सारी हिट फिल्में दी है। जिसमे से एक ‘हमरा से बिहा करबा’ फिल्म का नाम शामिल है। हलाकि यह पहली बार नहीं है जब प्रतिभा का कोई गाना इतना पसंद किया जा रहा हो। इससे पहले भी प्रतिभा पांडेय के कई नए पुराने गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है।