खेसारी लाल का नया गाना ‘अपनी तो जैसे तैसे’ का भोजपुरी वर्जन हुआ वायरल !!

खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav Ke Gane) के नए गाने की खास बात ये है कि यह हिन्दी गाना ‘अपनी तो जैसे तैसे’ का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने में हिन्दी गाने की कई लाइनें ली गई हैं।

Bhojpuri Song Apni To Jaise Taise: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) को कई हिट गाने देने के बाद अब मशहूर अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और गाना इन दिनों धमाल मचाए हुए है। इस गाने को खेसारी लाल के साथ भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने को रिलीज के महज 3 घंटे के अंदर ही करीब 5 लाख से अधिक व्यूज मिल गए।

खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav Ke Gane) के नए गाने की खास बात ये है कि यह हिन्दी गाना ‘अपनी तो जैसे तैसे’ का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने में हिन्दी गाने की कई लाइनें ली गई हैं। यही नहीं धुन भी काफी हद तक हिन्दी गाने से मेल खा रही है। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आयुषी तिवारी का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल के इस गाने की भोजपुरी लाइनें विजय चौहान ने लिखी हैं। जबकि इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। बता दें कि गाने का ऑरिजिनल वर्जन मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने गाया है, जिसे प्रकाश मेहरा ने लिखा है और कल्याण जी-आनंदजी का म्यूजिक है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Hit Song) के इस गाने को यूट्यूब पर जमकर देखा और सुना जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें