Akshara Singh का Bhojpuri गाना ‘एक लाख का लहंगा’ ने मचाया धमाल

अक्षरा सिंह का गाना ‘एक लाख का लहंगा’ ( इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। इस गाने को सोनी म्‍यूजिक रीजनल ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpiuri Cinema) की सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने भोजपुरी दर्शकों को दिवाना बना दते हैं। उनके गानों और फिल्मों की रिलीज डेट का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह की फैन लिस्ट काफी लंबी है। अब अक्षरा सिंह का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

अक्षरा सिंह का गाना ‘एक लाख का लहंगा’ (Ek Lakh Ka Lehnga) इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। इस गाने को सोनी म्‍यूजिक रीजनल (Sony Music Regional) ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने को अभी तक 4 Million से भी अधिक बार देखा जा चुका है। यह भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) तेजी से वायरल हो रहा है। ‘एक लाख का लहंगा’ गाने को अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपनी आवाज दी है। वायरल हो रहे इस गाने का संगीत विनय विनायक ने तैयार किया है। जबकि इसके बोल आर आर पंकज ने लिखे हैं। इस भोजपुरी गाने को अक्षरा सिंह के चाहने वालों सारा प्यार मिल रहा है। अक्षरा सिंह इन दिनों अपने इंस्टग्राम रील वीडियोज लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है।

ताज़ा ख़बरें