Shilpi Raj New Song: शिल्पी राज के गाये इस गाने पर नीलम गिरी ने गिराई हुश्न की बिजली, पढ़े पूरी खबर यहाँ

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मसहूर सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया गाना 'देवरा दही बलमुआ बुनिया' हुआ रिलीज़ जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Shilpi Raj-Neelam Giri New Song Release: ब्लॉक बस्टर भोजपुरी गाने गरईया मछरी’, ‘बदरवा’ गोदनवा, नाच लेबे दs सहित कई सुपर हिट गानों की अपार सफलता के बाद एक बार फिर से ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी एक नए अंदाज में नया भोजपुरी गीत ‘देवरा दही बलमुआ बुनिया” लेकर आई हैं।

यह जबरदस्त वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस खूबसूरत गीत को शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है, तो वहीं नीलम गिरी पारंपरिक लुक और चुलबुलापन दर्शकों को खूब लुभा रही हैं। दर्शक इस गीत के फुल वीडियो का खूब इंज्वॉय कर रहे हैं।

निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित सांग ‘देवरा दही बलमुआ बुनिया के पोस्टर और टीज़र को सोशल मीडिया पर पहले ही साझा कर दिया गया था, जिसे खूब लाइक किया गया। यह गाना बेहद ही भव्यता और बहुत बड़े डांसर्स ग्रुप के साथ शूट किया गया है। आसमानी कलर की साड़ी में नीलम गिरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका डांस भी दर्शकों को पसन्द आएगा। इस गाने का वीडियो काफी शानदार बना है और वीडियो देखने वाले नीलम गिरी की अदाओं को देखकर हैरान हुए जा रहे हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार है, वही गाने को शिल्पी राज ने अपनी खास शैली में गाया है। गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है, वहीं इसे संगीत से सजाया है आर्याशर्मा ने। गाने का निर्देशन आर्यन देव ने किया है, वहीं इसका नृत्य निर्देशन सम्राट अशोक ने किया है। एडिटिंग मीत जी की है। डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर ने किया है। डीआई रोहित सिंह ने किया है, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

ये भी पढ़े: Dinesh Lal Yadav Interview: निरहुआ ने कहा ”फिल्म गोबर धन देख दर्शको को याद जरूर आएगी ‘नदिया के पार’

ताज़ा ख़बरें