Bhojpuri New Song: नीलम गिरी ने नीलकमल सिंह के साथ दुबई में ‘लगा दी आग पानी में’

भोजपुरी एल्बम एक मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी ने अपने नए गाने 'लगा के आग पानी में ' से खूब वाह-वाहिया बटोर ली है

Neelkamal Singh-Neelam Giri New Song: तो लीजिये इंतजार की घड़ी खत्म जो गई है और आ गया है भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी रान का बेहतरीन गीत ‘लगा दे आग पानी मे’, जिसमें दर्शकों को अपनी अदाओं से मंत्रमुग्ध करने में भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेडिंग गर्ल नीलकम गिरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

जी हां हम बात कर रहे हैं। भोजपुरी की नम्बर वन म्यूज़िक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी हमेशा ही कुछ अलग और अनोखा करने के लिए जानी जाती है। जिसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर नीलकमल सिंह और शिल्पी राज की बेहतरीन आवाज में ‘लगा दे आग पानी में’ रिलीज किया गया है। जिसमें नीलकमल के साथ नीलम गिरी दुबई की खूबसूरत लोकेशनों पर ठुमके लगती हुई नजर आ रही हैं।

‘लगा दे आग पानी में’ सांग में दुबई की शानदार लोकेशन, बड़ी बड़ी गाड़ियां, समुन्द्र और सुपरस्टार नीलकमल सिंह व नीलम गिरी का कमाल डांस दिख रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गीत लगा दे आग पानी में के निर्माता रत्नाकर कुमार, गीतकार आशुतोष तिवारी, संगीतकार आर्या शर्मा और वीडियो डायरेक्टर भोजपुरिया हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल, एडिटर मीत जी,डीआई रोहित और मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा हैं। इसके फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के पास हैं।

हाल ही में नीलम गिरी, नीलकमल सिंह, श्वेता महारा, अंकुश राजा, समर सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, गोलू गोल्ड जैसे कई बड़े सितारे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दुबई गए थे।

ये भी पढ़े: Akshara Singh Live Video: पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद के बीच अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा, लाइव आकर बोलीं कई बातें

ताज़ा ख़बरें