Bhojpuri Holi Song: नीलकमल सिंह का नया होली सॉन्ग हुआ रिलीज, एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी के साथ खेली जमकर होली

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गायक नीलकमल सिंह का नया होली गीत रिलीज़ किया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में उनके साथ सृष्टि उत्तराखंडी है

Neelkamal Singh-Shrishti Uttarakhandi Holi Song: होली को अभी भले कुछ वक्त हो, लेकिन भोजपुरी गीत – संगीत की दुनिया में होली की खुमारी चढ़ने लगी है। ऐसे में आये दिन एक से बढ़कर एक भोजपुरी होली स्पेशल गाने रिलीज हो रहे हैं। उसी क्रम में पारिवारिक और सामाजिक सरोकारों वाली कंटेंट को लेकर अपनी पहचान बना चुके विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून ने भी अपना नया गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ रिलीज कर दिया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा और इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है, जो फूहड़ता से दूर बेहद साफ और कर्णप्रिय लिरिक्स वाला है। यह गाना ऐसा है कि किसी को भी झूमने को मजबूर कर देगा।

आपको बता दें कि विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से रिलीज गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ को नीलकमल सिंह ने गाया है, जबकि फ़ीचरिंग सृष्टि उत्तराखंडी है। लिरिक्स अरुण बिहारी हैं और म्यूजिक शिशिर पांडेय का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं।

गाने को लेकर नीलकमल सिंह ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक भी अब सिनेमा के तरह बदलाव का वाहक बन गया है। हमारा गीत – संगीत भी फूहड़ता और द्विअर्थी मतलब वाली वर्जनाओं को तोड़ कर आगे बढ़ रहा। उसी सीरीज का यह गाना है और दर्शक भी इसलिए हमारे गाने को पसंद भी कर रहे हैं। हम बस सबों से यही अपील करेंगे कि आप अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें।

नीलकमल सिंह इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा है जिनके कई गाने इन दिनों खूब वायरल हो रहे है। कई सुपरहिट गाने नीलकमल सिंह दे चुके है जिन्हे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़े: Pakhi Hegde Song: समर सिंह के साथ अपने सॉन्ग को लेकर क्या कहा पाखी हेगड़े ने, देखे खास इंटरव्यू

ताज़ा ख़बरें