धनंजय धड़कन का रोपनी वीडियो सांग “बलम हमसे न होई रोपनिया” हुआ रिलीज

धनंजय धड़कन आजकल अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। दरअसल उनका गर्दा मचा देने वाला रोपनी वीडियो सांग "बलम हमसे न होई रोपनिया" अंकिता फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है।

Bhojpuri Singer Dhananjay Dhadkan Song Balam Humse Na Hoi Ropaniya

Bhojpuri Singer Dhananjay Dhadkan Song Balam Humse Na Hoi Ropaniya: भोजपुरी (Bhojpuri Films) के मोस्ट पॉपुलर सिंगर धनंजय धड़कन (Dhananjay Dhadkan) आजकल अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। दरअसल उनका गर्दा मचा देने वाला रोपनी वीडियो सांग “बलम हमसे न होई रोपनिया” (Balam Humse Na Hoi Ropaniya) अंकिता फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। यह वीडियो इतना अच्छा बना है कि आप एक सेकंड के लिए भी इससे नजर नही हटा सकते। इसका क्रेडिट भोजपुरी के स्टार वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया को भी जाता है जिन्होंने इतना खूबसूरत और ग्लैमरस वीडियो बनाया है।


आपको बता दें कि पिछले कई साल से सुपर हिट गाना गाने वाले सिंगर धनंजय धड़कन (Dhananjay Dhadkan Songs) अपनी अलग सी आवाज़ और अंदाज के साथ बेहतरीन वीडियो सांग के लिए भी जाने जाते हैं। धनंजय धड़कन के इस सांग को लोगों ने हाथों हाथ ले लिया है। वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया के साथ धनंजय धड़कन (Dhananjay Dhadkan New Song) ने यह बेहद साफ सुथरा गाना लाया है। यह एक बहुत ही भव्य रोपनी गीत है जिसमें धनंजय धड़कन की ऎक्ट्रेस भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों का डांस गाने में बवाल मचा रहा है। खेतो में रुपाई करते हुए यह फ़िल्माया गया है।


धनंजय धड़कन (Dhananjay Dhadkan Ke Gaane) का यह सुपर हिट रोपनी वीडियो सॉन्ग लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। खेतों में लुंगी गंजी और गमछा पहने धनंजय धड़कन का लुक काफी अमेजिंग लग रहा है वहीं गुलाबी और हरे रंग की साड़ी में ऎक्ट्रेस भी कमाल लग रही हैं जो गाने में कह रही हैं कि बलम हमसे रोपनिया नही हो पाएगी।


आपको बता दें कि धनंजय धड़कन (Dhananjay Dhadkan Video) का अब जो भी नया गाना आ रहा है, वह बेहद साफ सुथरा पारिवारिक गाना है। उनके नए तमाम गाने द्विअर्थी शब्दों से दूर हैं साथ ही उनका वीडियो भी बड़े लेवल पर शूट किया जा रहा है। वह वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया के साथ मिलकर नए नए अच्छे सांग दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं। अब वह किसी एक म्यूज़िक कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं बल्कि विभिन्न म्यूज़िक कंपनियों के साथ गाना गा रहे हैं।


आपको बता दें कि जीतू भोजपुरिया पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और देसी स्टार समर सिंह (Samar Singh) के बहुत सारे गानों के वीडियो डायरेक्टर रह चुके हैं। सेटिंग कराके जा, भतार मेरा, होली में धोखा दिया है, कबाड़ी वाला आशिक, मौगी खेले पबजी, पवन सिंह का हिट गीत “छोटकी ननद री, कल्लू का गीत “दुगो मर्डर होई रे”, समर सिंह का हिट गीत “लड़कइए में” मेरे बाबू खाना खाए कि नहीं जैसे गाने उन्होंने डायरेक्ट किए हैं। अब वह लगातार धनंजय धड़कन के लिए शानदार म्यूज़िक वीडियो डायरेक्ट कर रहे है। इस गीत के संगीतकार पवन यादव, गीतकार दिनेश यादव, निर्देशक जीतू भोजपुरिया हैं।

ये भी पढ़े: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने डांस स्टाइल को लेकर फेमस हुए एक्टर उधारी बाबू ने कही अपनी दिल की बात