Ankush Raja का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग “कुँवारे में गँगा नहईले बानी” 450 मिलियन व्यूज के पार हुआ

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और नायक अंकुश राजा का गाना 'कुँवारे में गंगा नहईले बानी ' ने नया रिकॉर्ड हासिल किया है,और गाने को 450 मिलियन्स से ज्यादा व्यूज मिले है

Ankush Raja Blockbuster Song: भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिंगर अंकुश राजा ने यूटयूब पर एक और बिगेस्ट रिकॉर्ड क्रिएट कर दिया है। उनके सुपर हिट गीत कुँवारे में गँगा नहईले बानी को 450 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। उन्होंने अपने सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया है।

सोशल मीडिया के अपने ऑफिसियल अकाउंट पर अंकुश राजा ने दर्शको का आभार व्यक्त करते हुए लिखा है “आप सभी ने “कुंवारे में गंगा नहईले बानी” गाने के लिए हम दोनों भाई (अंकुश राजा) को जो अद्धितीय प्यार दिया है, इसके लिए हम दोनों भाई आप श्रोता रूपी भगवान के आगे नतमस्तक हैं, और रहेंगे। आपके आशीर्वाद के फलस्वरूप ही ये गाना 450M+ के लक्ष्य को पार कर गया। कोटि कोटि प्रणाम।” यह पोस्ट डालते ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गायक और नायक अंकुश राजा के विडियो सांग “कुंवारे में गंगा नहईले बानी” ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। यूटयूब पर इस गाने को अब तक 450 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और उनके इस गाने को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अंकुश राजा ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस सांग ने तहलका मचा दिया है। गाने में अंकुश राजा का डांस कमाल का है। इस सांग को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है।


गाने के बोल बेहद प्यारे हैं “कुँवारे में गलती त कइले बानी, बाकी एक बेर गंगा नहइले बानी..” इस सुपरहिट भोजपुरी गाने ने यूटयूब पर आग लगा दी है। अपने डांस और बोल्ड अवतार से भोजपुरी इंटरटेनमेंट की दुनिया में इस गीत ने धमाल मचा दिया है। इसमे अंकुश राजा के साथ महिमा सिंह के जलवे नजर आ रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार कलाकार अंकुश राजा का युवाओं के बीच काफी क्रेज है। और 450 मिलियन का रिकॉर्ड बता रहा है कि उनकी कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढ़े: Pawan Singh और Sonu Nigam ने दिया दर्शकों को दीवाली का तोहफा, रिलीज हुआ ‘चली भउजी हाली हाली’

ताज़ा ख़बरें