Bhojpuri Song: लोकप्रिय सिंगर गुंजन सिंह का गाना ‘लड़की पटाना भी कला है’ हुआ वायरल, एक्टर का दिखा खास अंदाज

भोजपुरी फिल्मो के जाने-माने गायक और नायक गुंजन सिंह का नया गाना रिलीज़ किया गया है, इस गाने में शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज़ दी है

Gunjan Singh-Shilpi Raj New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर गुंजन सिंह ने एक बार फिर से अपने नये गाने से धमाल मचा दिया है। उनका नया गाना ‘लड़की पटाना भी कला है’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। गाना काफी मनोरंजक है और यह युवाओ को खूब पसंद भी आ रहा है। इस गाने में गुंजन सिंह बताते नजर आये हैं कि लड़की पटाना भी कला है।

गुंजन के इस गाने में उनके साथ सुहानी व्यास नजर आ रही है, जिसके साथ गुंजन की केमेस्ट्री खूब जम रही है। वहीं, इस गाने को लेकर गुंजन ने बताया कि यह बेहद खुबसूरत गाना है। यह मेरे दिल के करीब भी है। उम्मीद है जब आप इसे सुनेंगे तब यह आपको भी बेहद पसंद आने वाली है। इस गाने में हमने खूब मेहनत भी की है। उन्होंने कहा कि आज कल कई लोगों की शिकायत होती है कि कोई लड़की उनसे इम्प्रेस नहीं होती। इस गाने में उसी के बारे में हमने बताया है।

आपको बता दें कि गुंजन सिंह का गाना ‘लड़की पटाना भी कला है’ बॉस म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने में गुंजन ने शिल्पी राज के साथ मिलकर अपनी आवाज़ दी है। लिरिक्स सोनू स्नेही का है। म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

गुंजन सिंह अक्सर ही अपने गाने और फिल्मो के माध्यम से लोगो के बीच कुछ न कुछ नया लेकर आते है। और इस गाने में भी उन्होंने अपना नया अंदाज दर्शको को दिखाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: Video: ‘बोल राधा बोल’ की शूटिंग के आखिर दिन कैसा था फिल्म के सेट का माहौल, खेसारी लाल ने जताई ख़ुशी, देखे वीडियो

ताज़ा ख़बरें