Ankush Raja: अंकुश राजा का सैड सॉन्ग “दोसरा से दिल न लगा लिहा हो” दिल को छू रहा है, क्या आपने सुना सॉन्ग

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और नायक अंकुश राजा का सैड सॉन्ग 'दोसरा से दिल नS लगा लिहा हो' रिलीज़ किया गया है। इस गाने में अंकुश राजा के साथ बेबी काजल नजर आ रही है

Ankush Raja Sad Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के यंग सिंगर एक्टर अंकुश राजा इन दिनों एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रहे हैं। जब भी उनका गाना आता है तो गर्दा मचा देता है। अब अंकुश राजा के गाए सैड सांग ‘दोसरा से दिल न लगा लिहा हो’ में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल बेबी काजल परफॉर्म करती नजर आ रही है। जिसमें बेबी काजल की खूबसूरत अदा और अंकुश राजा की गायकी दोनों ही गजब का कमाल कर रही है।

ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। ‘दोसरा से दिल न लगा लिहा हो’ को रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है और ये वायरल हो गया है।

निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित ‘दोसरा से दिल न लगा लिहा हो” में जहां अंकुश राजा का भोलापन नजर आ रहा है,तो वही दूसरी तरफ बेबी काजल का दिलकश अंदाज देखने लायक है। दोनों की केमेस्ट्री सांग में खूब जच रही है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘दोसरा से दिल न लगा लिहा हो” के निर्माता रत्नाकर कुमार है। सांग को अंकुश राजा ने बड़ी गहराई से गाया है। गाने के लेखक बोस रामपुरी,संगीत छोटू रावत,गार्जियन लखन बाबा,मैनेजर नेता जी,निर्देशन भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी व बॉबी, एडिटर मीत जी, और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

अंकुश राजा के कई गाने सुपरहिट होते है। मिलियंस व्यूज पाकर उनका हर गाना सुर्खियों में रहता है। यही नहीं इंस्टाग्राम पर अंकुश राजा के कई गानों पर रील्स बनते है। अंकुश राजा के गानो के साथ फिल्मो का इंतजार दर्शको को बड़ी बेसब्री से रहता है। बहुत जल्द अंकुश राजा के कई फिल्मे दर्शको के बीच रिलीज़ किये जाएंगे।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल के साथ रोमेंटिक पोज़ देते हुए नजर आ रही यह एक्ट्रेस है कौन, जानिए यहाँ

ताज़ा ख़बरें