Pawan Singh, Nirahua के बाद अब Khesari Lal Yadav के साथ नजर आएंगे सिंगर एक्टर Abhishek Pandey Golu

सिंगर से एक्टर बने अभिषेक पांडेय गोलू इन दिनों भोजपुरी के सभी सुपरस्टारों के साथ फिल्मे कर रहे है। बहुत जल्द उनकी फिल्म खेसारी लाल यादव के साथ आ रही है

Abhishek Pandey Golu Upcoming Movies: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में गायक से नायक बनने की परम्परा काफी पुरानी रही है। जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, पॉवर स्टार पवन सिंह, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव तक यह सिलसिला जारी है। सिंगर से एक्टर बने अभिषेक पांडेय (गोलू) भी पॉवर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर से रुपहले परदे पर धमाकेदार एंट्री कर चुके हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फ़िल्म राजा डोली लेके आजा में दिखाई देंगे। जिसकी शूटिंग हाल ही में वाराणसी में पूरी की गई है। इसके अलावा वे जल्द ही खेसारी लाल यादव के साथ भी एक फ़िल्म करने वाले हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। अभिषेक पाण्डेय गोलू आने वाली फिल्मों में बहुत ही शानदार भूमिका में नजर आने वाले हैं।


सिंगर अभिषेक पांडे (गोलू) ने बहुत से हिट गाने गाकर संगीतप्रेमियों का दिल जीता है और अपनी अलग गायन शैली से श्रोताओं के दिल में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उनका गाया हुआ माता का जगराता, शिव भजन, सावन में कांवर गीत, नवरात्रि में देवी गीत, फागुन में होली गीत, चैत्र मास में चैता तथा लोकगीत श्रोताओं को खूब पसंद आता है। गायकी में शोहरत हासिल कर अपने फैंस व चाहने वालों का दिल जीतने के बाद वह फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरजंन कर रहे हैं और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाने वाले हैं।


भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर और पॉवर स्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर से शुरुआत करने वाले अभिषेक पांडे (Abhishek Pandey Golu Upcoming Movies) बेहद शानदार अभिनय के लिए जाने जाते है। उनकी आने वाली फिल्म में गोलू का किरदार काफी अलग एवं सरप्राइज पैकेज वाला होगा। अपनी फिल्म में अभिषेक पाण्डेय गोलू ने खूब प्रयोग किया है, जोकि दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा।

ये भी पढ़े: तेलगु फिल्म अभिनेता Angad Kumar Ojha भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय, यूपी देवरिया में कर रहे हैं “करिया” की शूटिंग

ताज़ा ख़बरें