Samar Singh, Akanksha Dubey का सॉन्ग “मईया संघे रील बना लो” रिलीज़ होते ही हुआ पॉपुलर

भोजपुरी देसी स्टार समर सिंह और आकांक्षा दुबे का नया देवी गीत '"मईया संघे रील बना लो" हुआ रिलीज। इस गाने के रिलीज़ होते ही गाने के नयापन ने सबका दिल जीत लिया है

Samar Singh-Akanksha Dubey Latest Song: देसी स्टार समर सिंह (Samar Singh) और ब्यूटिफुल ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे (Akanksha Dubey) की जोड़ी अपने फैन्स के लिए एक नया गाना लेकर आई है। समर सिंह का सांग “मईया संघे रील बना लो” ( Maiya Sanghe Reel Bana Lo) यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलोज होकर पॉपुलर हो गया है। गाने को कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं।

समर सिंह (Samar Singh Instagram) के इस देवी गीत का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही लोग गाने का इंतजार करने लगे थे। इसलिए गाना जैसे ही आउट हुआ लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया है। गाने में समर सिंह का देसी अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे (Akanksha Dubey Photos) भी कलरफ़ुल कॉस्ट्यूम में खूबसूरत लग रही हैं।

समर सिंह का यह गाना भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। गाने में उनके डांस स्टेप्स और मूव्स देखने वाले हैं। समर सिंह के इस सांग के वीडियो में ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे भी वाकई बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स के लिए यह गाना एक शानदार तोहफा है। समर सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस गाने का लिंक शेयर किया है।

समर सिंह और आकांक्षा दुबे (Samar Singh-Akanksha Dubey Latest Song) की जोड़ी अब तक कई प्रकार के गानो में एक साथ नजर आ चुकी है फिर चाहे वह लोकगीत हो चाहे भजन हो ,हर प्रकार के गाने में दोनों की जोड़ी अक्सर ही दर्शको का भरपूर मनोरंजन करती है।


यशी फिल्म्स प्रस्तुत ‘मईया संघे रील बना लो’ इस गाने को समर सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। जबकि इस सांग (Samar Singh-Akanksha Dubey Latest Song) के गीतकार प्रभु विष्णुपुरी, संगीतकार एडीआर आनंद हैं। डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी प्रिंस सिंह जानू, एडिटर पप्पू वर्मा और मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है।

ये भी पढ़े: Akshara Singh के इन गॉर्जियस लुक पर मर-मिटते हैं उनके दीवाने, देखिए पूरा वीडियो

ताज़ा ख़बरें