Yash Kumar-Nidhi Jha: हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे है यश कुमार-निधि झा, जाने शादी और रस्मो से जुडी खास बाते

भोजपुरी फिल्मो के खूबसूरत जोड़ी यश कुमार और निधि झा की शादी की तारीख आ चुकी है। दोनों जल्द ही साथ फेरे लेने जा रहे है

Nidhi Jha-Yash Kumar Wedding Date: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लव अफेयर की चर्चाये अक्सर ही होती रहती है। ऐसे ही एक कपल है जो अब बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। हम बात कर रहे है वर्सटाइल एक्टर यश कुमार और लूलिया गर्ल निधि झा की। यह दोनों ही कलाकार जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों ने फरवरी में सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। आइये जानते है दोनों की शादी और शादी के रस्मो से जुड़ी खास बातें। 

यश कुमार और निधि झा पुरे रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध रहे है। दोनों की हल्दी का कार्यक्रम 29 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। वही 30 अप्रैल 2022 को मेहंदी की रश्म होने वाली है। यह सभी कार्यक्रम मुंबई में ही किया जाएगा। वही 2 मई 2022 को दोनों साथ फेरे लेंगे यानी इसी दिन दोनों की शादी होने वाली है, जो की मुंबई में ही किया जाएगा। इस शादी की तैयारियां बेहद ही जोरो-शोरो से की जा रही है। 

निधि झा और यश कुमार ने अपनी शादी की डेट को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। जहा उन्हें ढेरो शुभकामनाये भी मिल रही है। फ़िलहाल इस शादी में कौन-कौन शामिल होगा इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े कलाकारों की शादी में कई मेहमान शामिल होंगे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

आपको बता दे की यश कुमार और निधि झा कई फिल्मे एक साथ कर चुके है। दोनों की मुलाकात भी फिल्म के सेट पर ही हुई थी। 5 साल से दोनों की दोस्ती रही है और पिछले 3 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। और अब दोनों ही अपने इस रिश्ते को खूसबूरत अंजाम देने को तैयार है।

ये भी पढ़े: Apharan: यश कुमार के साथ भिड़ेंगे धनंजय सिंह, फिल्म ‘अपहरण’ में मुख्य खलनायक के किरदार में आएँगे नजर

ताज़ा ख़बरें