Akshara Singh के नए Bhojpuri गाने ने उड़ाया फैंस का होश !!

अक्षरा सिंह का शानदार डांस देखने को मिल रहा है। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘मोरे होंठवा से नथुनिया गुलेल करेला’ (More hothwa se nathuniya gulel karela)।

Bhojpuri New Video Song: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक नया गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। इस गाने में अक्षरा सिंह का शानदार डांस देखने को मिल रहा है। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘मोरे होंठवा से नथुनिया गुलेल करेला’ (More hothwa se nathuniya gulel karela)। ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshra Singh Ke Gane) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुका है। यह एक भोजपुरी गाना है जिसे अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज में गाया है और उन्हीं पर इसे फिल्माया भी गया है।

अक्षरा सिंह के इस वीडियो को एक महीने से भी कम समय में यू-ट्यूब पर अब तक 27 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह भी नजर आ रहे है। बता दें कि यह गाना वर्ष 1977 में आई फिल्म ‘दंगल’ का है जिसे अक्षरा सिंह की आवाज में रीमिक्स किया गया है।

ताज़ा ख़बरें