Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया रोमांटिक गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ हुआ हिट, देखें वीडियो

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav ) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ दर्शकों के बीच छाया हुआ है।

Bhojpuri Hot Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ की फ़िल्में और गाने इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए हैं। अब निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ दर्शकों के बीच छाया हुआ है। भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

भोजपुरी गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ (Othava Se Oh Ke Milaap) के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। वीडियो में निरहुआ का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ (Othava Se Oh Ke Milaap) यूट्यूब पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हो रहा है।

ये भी पढ़े: सुपरस्टार Pawan Singh ने इस ख़ास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन !!

Bhojpuri Hot Song Othava Se Oh Ke Milaap

इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री हर बार की तरह काफी धमाल मचा रही है। गाने का वीडियो 3 जनवरी को टिप्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को दिनेश लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया गया है। गाने को लिखा आशुतोष तिवारी ने है जबकि इसे संगीत संजय मिश्रा ने दिया है। वही महज 3 दिनों में इस गाने को 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है।

आपको बता दे, आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। इस जोड़ी को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते है। आएदिन इस जोड़ी के गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा देते है। अभी हालही में इस जोड़ी का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। इस गाने के बोल है ‘रजाई में लुगाई’ . इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जबरजस्त केमिस्ट्री दिखाई गई है। इस गाने को अब तक 22 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है।

ताज़ा ख़बरें