Akshara Singh का गाना ‘Don’t Touch My Hand’ हुआ हिट, मिले 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज !!

अक्षरा सिंह के इस वीडियो सॉन्ग 'Don't Touch My Hand' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता नजर आ रहा है। इस गाने को इसी साल अक्टूबर में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन- भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आएदिन अपनी फोटो और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और हर रोज अपने फैंस के लिए नई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही है। अब हालही में अक्षर सिंह के एक भोजपुरी गाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। इस वीडियो में अक्षरा बिलकुल बॉलीवुड अंदाज में नजर आ रही हैं। आपको बता दे हाल ही रिलीज हुए उनके इस वीडियो सॉन्ग ‘Don’t Touch My Hand’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता नजर आ रहा है। इस गाने को इसी साल अक्टूबर में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन- भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।

आपको बता दे यूट्यूब पर अब तक अक्षरा के इस गाने के वीडियो को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अक्षरा सिंह भोजपुरी तो भोजपुरी अब हिंदी फिल्मों में भी धमाका मचने के लिए तैयार हैं, हालांकि वे पहले भी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, मगर अब वे शैलेश परासर निर्देशित फिल्म ‘युवा’ में भी मजबूत किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर अक्षरा ने कहा कि यह फिल्म नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली शानदार फिल्म है। जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाली हैं।

ताज़ा ख़बरें