Khesari Lal Yadav Chhath Song: छठ पूजा के पर्व पर Khesari Lal के छठ गीत मचा रहे है धूम

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के स्टार्स इन दिनों अपने छठ गीतों को लेकर सुर्खियों में आ गए है। आपको बता दे बिहार (Bihar) और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) के लोग हर साल छठ पूजा (Chhath Puja 2020) का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते है। छठ बिहार और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश का सबसे प्रमुख त्‍योहार माना जाता है।

Khesari Lal Yadav Chhath Song: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के स्टार्स इन दिनों अपने छठ गीतों को लेकर सुर्खियों में आ गए है। आपको बता दे बिहार (Bihar) और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) के लोग हर साल छठ पूजा (Chhath Puja 2020) का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते है। छठ बिहार और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश का सबसे प्रमुख त्‍योहार माना जाता है। वही अब 18 नवंबर से छठ पर्व (Chhath Puja 2020) की शुरुआत हो गई है। कोरोना महामारी के बीच भी बिहार और उत्तर भारत में छठ पर्व की धूम देखने को मिल रही है। कोरोना काल में इस बार पर्व कोविड-19 के लिए जारी दिशानिर्देशों के बीच मनाया जा रहा है। छठ पर्व (Chhath Puja 2020) पर भोजपुरी गीत की बात करें तो घर-घर में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए छठ गीत छाए हुए हैं। भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर खेसारी के छठ के नए गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का ‘छठ घाटे चलीं’ गीत जमकर सुना जा रहा है। इस भोजपुरी छठ गीत (Chhath Puja 2020) को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गीत के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने में छठ महापर्व के पारंपरिक गीत ‘कांच ही बास के बहंगिया’ के भी कुछ शब्द हैं, जो गाने के नए अंदाज को छठ के पारंपरिक गीत से जोड़ते हैं। इस गीत को अब तक 34 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है।

ये भी पढ़े: Akshara Singh Chhath Puja Song: अक्षरा सिंह का छठ गीत ‘बनवले रहिहs सुहाग’ रिलीज के साथ हुआ हिट

Khesari Lal Yadav Chhath Song

खेसारी लाल यादव का दूसरा छठ गीत ‘हे छठी मईया सुना सुना लागे’ (Bhojpuri Chhath Geet) भी काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल का ये गाना दो दिन पहले ही रिलीज किया गया। इस गीत को अबतक 7 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और इसका संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है।

Khesari Lal Yadav Chhath Song

आपको बताते चले इस छठ पर्व (Chhath Puja 2020) पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कई स्टार्स के गाने इन दिनों घर-घर में धूम मचा रहे है। जिसमे पवन सिंह, अक्षरा सिंह, रितेश पांडे, आम्रपाली दुबे जैसे सुपरस्टार्स के नाम शामिल है।

ताज़ा ख़बरें