Samar Singh का देसी पचरा गीत “मईया मोरी गावेली गीतिया” हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी गायकी और अभिनय से लाखो दिलो पर राज करने वाले समर सिंह का नया देवी गीत 'मईया मोरी गावेली गीतिया' हुआ रिलीज़ जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Samar Singh Traditional Song: देसी स्टार समर सिंह अपने फैन्स के लिए एक नया गाना लेकर आए है। समर सिंह का देसी पचरा गीत “मईया मोरी गावेली गीतिया” तिलक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलोज हो गया है। गीत को काफी व्यूज मिल गए हैं।

समर सिंह के इस पचरा गीत का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही लोग गाने का इंतजार करने लगे थे। इसलिए गाना जैसे ही आउट हुआ लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया है। गाने में समर सिंह का देसी अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस भी कलरफ़ुल कॉस्ट्यूम में खूबसूरत लग रही हैं।

समर सिंह का यह गाना भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। गाने में उनके डांस स्टेप्स और मूव्स देखने वाले हैं।
समर सिंह के इस सांग के वीडियो में ऎक्ट्रेस भी वाकई बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स के लिए यह गाना एक शानदार तोहफा है। समर सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस गाने का लिंक शेयर किया है।


तिलक भोजपुरी प्रस्तुत इस गाने को समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका (Samar Singh Traditional Song) ने अपनी विशेष शैली में गाया है। जबकि इस सांग के गीतकार प्रभु विष्णुपुरी, संगीतकार एडीआर आनंद हैं। डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन, डीओपी प्रिंस सिंह जानू, एडिटर पप्पू वर्मा और मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है।

ये भी पढ़े: Ritesh Pandey ने बनाया नया रिकॉर्ड, “लवंडिया लंदन से लाएँगे” गाना 300 मिलियन व्यूज के पार पहुंचा

ताज़ा ख़बरें