Pakhi Hegde: पाखी हेगड़े ने व्यक्त किया गहरा शोक, नम आंखों से दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजली

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा पाखी हेगड़े ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक जताया और बेहद ही भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजली दी

Pakhi Hegde Pays Tribute To Lata Mangeshkar: भारत रत्न लता मंगेशकर की मृत्य से भोजपुरी फिल्मों की ऎक्ट्रेस पाखी हेगड़े भी काफी दुःखी हैं। उन्हें गहरा शोक है, वे बहुत गमगीन हैं। उन्होंने नम आंखों से लता जी की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

खुद लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन रही पाखी हेगड़े ने बताया कि लता मंगेशकर की मौत संगीत जगत के लिए बहुत बड़ा झटका है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर सुरों की मलिका थीं, उनपर न सिर्फ देश को गौरव रहा है बल्कि पूरी दुनिया मे उनकी आवाज एक बड़ी पहचान के रूप में जानी जाती है। उनके जैसे सुर न कभी थे और न कभी होंगे। उनकी मौत हम सब के लिए बड़ी क्षति है। उनके गाए गाने अमर हो चुके हैं। उनकी मौत से पूरी दुनिया मे शोक की लहर है। उन्होंने खुद का जीवन गायकी और संगीत को साधना समझकर समर्पित कर दिया था।

पाखी ने कहा आज के युवाओं को भी उसी तरह गीत संगीत के प्रति जुनून दिखाना होगा तभी वह मुकाम हासिल कर सकते हैं। आज के सिंगर्स को उनसे प्रेरणा लेकर संगीत के क्षेत्र में आत्मीयता दिखाने की जरूरत है। लता मंगेशकर ने अपना पूरा जीवन संगीतमय और शांतिपूर्ण ढंग से गुजारा हमें भी जीवन मे शांति और सादगी कायम रखनी चाहिए। उनसे सीखना चाहिए।

पाखी हेगड़े ने आगे कहा कि लता मंगेशकर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को जहाँ एक से बढ़कर एक सुपर हिट और यादगार गाने दिए है, वहीं उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी गाने गाए है। आपको बता दें कि उन्होंने भोजपुरी की पहली फिल्म ‘हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’ के लिए अपनी आवाज दी थी। फ‍िल्‍म ‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’ का गीत लुक छिप बदरा में लता मंगेशकर की आवाज में है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie: निरहुआ, आम्रपाली और श्रुति राव स्टारर ‘राजा डोली लेके आजा’ की शूटिंग सोनभद्र में

ताज़ा ख़बरें