Bhojpuri Trailer: रिचा दीक्षित और महिमा गुप्ता के बीच फँसे यश कुमार, रिलीज़ हुआ फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ का धमाकेदार ट्रेलर  

भोजपुरी फिल्मो के जाने-माने अभिनेता यश कुमार की फिल्म 'पति पत्नी और भूतनी' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। जिसे खूब सराहा जा रहा है

Pati Patni Aur Bhootni Trailer Out: भोजपुरी सिनेमा के वर्सटाइल एक्टर यश कुमार, निर्माता वेद तिवारी और निर्देशक नीलमणि सिंह की फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ के धमाकेदार पोस्टर के बाद आज ट्रेलर भी आउट हो गया, जो डर और ह्यूमर का फ्यूजन है। फ़िल्म के ट्रेलर का म्यूजिकल प्रजेंटेशन दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है, यही वजह है कि एंटर10 रंगीला पर ट्रेलर रिलीज के बाद वायरल होने लगा है।

फ़िल्म के ट्रेलर में यश कुमार और ऋचा दीक्षित की शानदार केमेस्ट्री नज़र आई है। 3 मिनट 57 सेकेंड का यह ट्रेलर यश कुमार की फिल्मों की विविधता वाली पहचान को कायम रखता है।

अब बात करते हैं ट्रेलर के अनुसार फ़िल्म की तो ट्रेलर की शुरुआत गाँव के एक ऐसे लड़के से होती है, जो शादी के लिए उतावला होता है। वह हर रोज भोले बाबा के मंदिर में शादी के अर्जी लगाता है। अंततः उसकी मनोकामना पूर्ण होती है और शादी हो जाती है। लेकिन उसकी यह शादी इतनी हॉरर हो सकती है, ये बात उसने सपने में भी नहीं सोचा होता है, फिर जो होता है वह देखने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाना होगा। क्योंकि ट्रेलर में क्लाइमेक्स रिवील नहीं किया गया है।

ये बात क्लियर है कि फ़िल्म साफ सुथरी और पारिवारिक है। इसके गाने भी सुमधुर हैं और इसका निर्माण भी भव्य पैमाने पर किया गया है। यह फ़िल्म महिला दर्शकों को खासतौर पर पसंद आने वाली है।

यश कुमार अपनी फिल्म में कुछ-न कुछ नयापन लेकर आते है और यही वजह से ही उनकी कई फिल्मो एक सब्जेक्ट काफी अलग और यूनिक होते है। इस फिल्म में भी उनकी भूमिका काफी पसंद की जाएगी।

ये भी पढ़े: Exclusive: ख़ेसारी लाल यादव की ‘आशिक़ी’ हिट हुई या फ्लॉप, जाने इस विवाद पर महानायक कुणाल सिंह की खास प्रतिक्रिया

ताज़ा ख़बरें