रिलीज़ किया गया Samar Singh और Shilpi Raj का पहला छठ गीत “पियरिया पिया”, देसी अंदाज में दिखे देसी स्टार

भोजपुरी फिल्मो के देसी स्टार समर सिंह और सिंगर शिल्पी राज का पहला छठ गीत 'पियरिया पिया' हुआ रिलीज़ ,इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है

Samar Singh-Shilpi Raj Chhath Song: देसी स्टार समर सिंह अपने फैन्स के लिए एक नया धमाकेदार गाना लेकर आए है। समर सिंह और शिल्पी राज का पहला छठ गीत “पियरिया पिया” समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं।

समर सिंह के इस गीत का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट होते ही लोग गाने का इंतजार करने लगे थे। गाने में समर सिंह का देसी अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस पीली साड़ी में खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं।


गाने को बेहद अच्छे और भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है। समर सिंह का अंदाज लोगों को भा रहा है। गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। समर सिंह का यह छठ गीत बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। गाने में उनके अंदाज देखने वाले हैं।


समर सिंह के इस सांग में ऎक्ट्रेस भी वाकई बेहद ब्यूटिफुल दिख रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स के लिए यह गाना एक शानदार तोहफा है।


इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी विशेष शैली में गाया है। जबकि इस सांग के गीतकार इमरान भाई, संगीतकार आशीष वर्मा हैं। डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल, बॉबी जैक्सन, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी प्रिंस सिंह जानू, एडिटर मुरली जी और मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना हैप्पी सिंह व मनोज लाल यादव की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं। प्लेबैक सिंगर विनय पाण्डेय सानू का विशेष आभार जताया गया है।

ये भी पढ़े: Golu Gold और Neelam Giri की जोड़ी एक साथ मचा रही है धमाल, सॉन्ग ‘दिल हs की नोकरी सरकार के’ हो रहा वायरल

ताज़ा ख़बरें