भोजपुरी के शोमैन प्रोडूसर Pradeep Sharma के बेटे Rahul Sharma की झोली में आये और कई बड़ी फिल्मे

भोजपुरी फिल्मो के शोमैन कहे जाने वाले निर्माता प्रदीप शर्मा के बेटे राहुल शर्मा कई समय से फिल्म 'डार्लिंग' को लेकर चर्चाओं में है। और इसी बीच उन्हें नयी फिल्मो के भी ऑफर मिले है

Rahul Sharma New Movie: भोजपुरी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले प्रदीप के शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के लिए भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री लगता है पलकें बिछाए इंतजार कर रही है। तभी तो राहुल शर्मा की भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू की बात सामने के बाद अब खबर ये आ रही है कि उन्हें B4U भोजपुरी ने अपनी आने वाली कई महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए साइन कर लिए है। यानी राहुल शर्मा अब B4U भोजपुरी के बैनर की कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। इस खबर की पुष्टि B4U भोजपुरी के एसोसिएट वॉइस प्रिसिडेंट संदीप सिंह ने की। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक हैंडल से दी।

इस दौरान संदीप ने प्रदीप के शर्मा और उनके बेटे राहुल शर्मा की साथ वाली फ़ोटो भी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जल्द ही कुछ बड़ा और अलग होगा, अभिनेता राहुल शर्मा के साथ। उन्होंने कहा कि राहुल बेहद प्रतिभशाली कलाकार हैं। सिनेमा का माहौल घर में उनके रहा है। बहन स्वाति शर्मा बॉलीवुड सिंगर हैं तो पिता भोजपुरी और हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। राहुल भी कई हिंदी प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। इसलिए हमें लगता है कि हम एक बेहतरीन युवा के साथ काम करने वाले हैं।

आपको बता दें कि राहुल शर्मा जल्द ही भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशक रजनीश मिश्रा के निर्देशन में फ़िल्म ‘डार्लिंग’ से भोजपुरी स्क्रीन पर पदार्पण करने को तैयार हैं। इस फ़िल्म में उनके अपोजिट अक्षरा सिंह होगी। फ़िल्म होने होम प्रोडक्शन बाबा मोशन पिक्चर्स से बन रही है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर उनकी वेब सिरिज कुतुबमीनार जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें वे संजय मिश्रा औऱ करणवीर वोहरा के साथ काम करते नज़र आने वाले हैं।

राहुल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्मो की तैयारियों में जुट गए है। उन्होंने अपने फिटनेस से लेकर अपने लुक्स तक हर बारीकियों पर ध्यान दे रहे है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने के लिए वे तैयार है।

ये भी पढ़े: सुपरस्टार Khesari Lal Yadav के कौन से गाने ज्यादा पसंद करते है Ravi Yadav, देखे खास वीडियो

ताज़ा ख़बरें