Prem Singh New Bhojpuri Movie: भोजपुरी फ़िल्म ‘एक दीवाना 12 हसीना’ की शूटिंग शुरू हो गयी है, जिसमें अभिनेता प्रेम सिंह मुख्य भूमिका में है और वे एक नहीं 12 हसीनाओं के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म की शूटिंग यूपी की राजधानी लखनऊ में जोर शोर से चल रही है। यह एक बड़ी एंटरटेनमेंट वाली फिल्म होगी। इसके लेखक और निर्देशक हेमराज वर्मा हैं।
फ़िल्म को लेकर प्रेम सिंह ने बताया कि यह बड़े बजट की फ़िल्म है। इसका निर्माण भव्यता के साथ किया जा रहा है। जिसमें मनोरंजन के हर रंग देखने को मिलेंगे।