अभिनेता Lasari Lal Yadav जल्द फिल्मों में निभाएंगे विलन का किरदार !!

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, सिंगर लसारी लाल यादव जल्द ही भोजपुरी फिल्मों में विलन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फ़िल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में अपनी एक खास पहचान बनाने के इरादे से कई लोग सपनो के शहर मुंबई आते है। अपनी कला अपने अभिनय और अपनी गायकी के दम पर अपना एक खास मुकाम बनाते है। इसी में से एक नाम है लसारी लाल यादव (Lasari Lal Yadav) का। लसारी लाल का असली नाम सुधीर कुमार है। कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड मधेली गाँव मे जन्मे लसारी ने काफी समय तक मनोरंजन जगत में स्ट्रगल किया और उसके बाद कई फिल्मों में और कई गानों के जरिये अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहे है। भोजपुरी, हिंदी ,अंगिका गीत, मगही गीत, मैथली गीत के जरिये लसारी अक्सर ही दर्शको के बीच आते रहे है। अब तक लसारी को दर्शक जिस अंदाज में देखते आये है अब उससे हटकर देखने वाले है। जी हां, लसारी अब फिल्मो में विलेन का किरादर निभाते नजर आएंगे।

आपको बताते चले लसारी की कई फिल्मे रिलीस हुई है और कई फिल्मे रिलीस के लिए तैयार है। लसारी (Lasari Lal Yadav) की फिल्मों की बात करे तो बिहार एक्सप्रेस, माटी हमार जान, दुल्हन अइसन चाही, दिलबर, दिलवाले की दुल्हनिया, छोटकी ठकुराइन, अगुआ और नागिनिया जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। लसारी के कई गाने म्यूजिक चैनल के जरिये रिलीस किये जा चुके है। यही नही फिल्मो में अभिनय और गायकी के अलावा लसारी कई स्टेज शो के जरिये भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आते है। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में कई खलनायक है जिनके अभिनय से दर्शकों की तालिया और सीटिया बजती है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की लसारी लाल यादव के खलनायकी अंदाज को दर्शक कितना पसंद करते है।

ताज़ा ख़बरें