Jay Yadav, Nidhi Jha की फिल्म “साथ छूटे ना साथिया” का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा पति-पति के अनछुए एहसास

भोजपुरी एक्टर जय यादव और एक्ट्रेस निधि झा के फिल्म 'साथ छूटे ना साथिया ' का ट्रेलर हुआ रिलीज़,फिल्म है पूरी पारिवारिक

Sath Chhute Na Sathiya Trailer Release: भोजपुरी फिल्म जगत के सबसे व्यस्त और सबके चहेते हीरो जय यादव और लूलिया गर्ल निधि झा स्टारर बी बी जायसवाल प्रोडक्शन के बैनर बनी भोजपुरी फिल्म साथ छूटे ना साथिया का ट्रेलर रिलोज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में पति-पति के अनछुए एहसास को दिखाया गया है।

ट्रेलर से प्रतीत होता है कि वाकई पारिवारिक रिश्तों पर हृदयस्पर्शी यह फ़िल्म बनाई गई है। जोकि हर वर्ग के दर्शकों को मनोरंजन के साथ साथ संदेश पहुंचाने का कार्य करेगी। जय यादव इस फ़िल्म में एक फौजी की भूमिका में हैं। उनकी आदर्श पत्नी की भूमिका में निधि झा हैं और शरारती देवर के किरदार में मुकेश जायसवाल हैं।

बी बी जायसवाल प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म साथ छूटे ना साथिया (Sath Chhute Na Sathiya Trailer Release) के इस ट्रेलर को लोग बेहद पसन्द कर रहे हैं और शेयर और लाइक भी कर रहे हैं। इस फिल्म से टिक टॉक स्टार और एमएक्स टकाटक स्टार मुकेश जायसवाल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं।


बता दें कि इस रोमांटिक और पारिवारिक फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के महराजगंज के रमणीय लोकेशन्स पर भव्य पैमाने पर की गई है। एक अलग किस्म की कहानी के साथ दर्शकों का फुल टू मनोरंजन करने के लिए यह संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म बनाई गई है। साथ छूटे ना साथिया में केंद्रीय भूमिका में कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके सिनेस्टार जय यादव हैं जबकि फिल्म की नायिका करोड़ो दिलों की धड़कन सिनेतारिका निधि झा हैं,जो लूलिया गर्ल के रूप में जानी जाती हैं। उनके साथ में नायिका रिचा दीक्षित हैं। इस फ़िल्म को लेकर निर्माता बी.बी. जायसवाल काफी एक्साईटेड हैं।

यह संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है, जोकि हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। भव्य पैमाने पर निर्मित की गई फ़िल्म साथ छूटे ना साथिया के निर्माता बी बी जायसवाल और निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। सह निर्माता राहुल जायसवाल हैं। कहानी महेश उपाध्याय ने लिखी है। पटकथा और संवाद लेखक इन्द्रजीत कुमार हैं। मुख्य कलाकार जय यादव, निधि झा, मुकेश जायसवाल, ऋचा दीक्षित, प्रकाश जैस, विपिन सिंह, बबलू खान, राज द्विवेदी, राजू राजा, अशोक गुप्ता, रूपा सिंह, भानु पांडेय आदि हैं।

ये भी पढ़े: ट्रेंडिंग स्टार Khesari Lal Yadav और यूट्यूब क्वीन Chandani Singh की जोड़ी पटना से जर्मनी तक मचा रही धमाल

ताज़ा ख़बरें