घायल गोलू राजा से मिलने पहुंचे आशीष वर्मा

हाल ही में जन्‍मदिन की एक पार्टी के दौरान भोजपुरी गायक और एक्टर गोलू राजा गोली लगने से घायल हो गए थे। यह घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले महाकरपुर गांव की है जहाँ बीजेपी नेता भानू दुबे के बेटे की जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी में खाने-पीने के दौर के साथ रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ। लोकगीत गायक व अभिनेता गोलू राजा और गायिका निशा उपाध्याय गायन प्रस्तुत कर रहे थे कि इसी दौरान फायरिंग होने लगी और गोलू राजा को एक गोली लग गयी। गोलू राजा इस वक़्त हॉस्पिटल में हैं। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे और इनकी सेहत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ताज़ा ख़बरें