Breaking: 11 साल बाद अरविंद अकेला कल्लू को मिला सर्वश्रेष्ठ नायक का सम्मान, कहा – मेरे पिता के उस संघर्ष को समर्पित करता हूँ

भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू को हाल ही में बेस्ट एक्टर का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना यह अवार्ड अपने पिता को समर्पित किया

Arvind Akela Kallu Receives Award: सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू को साल 2021 में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड उनकी फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के लिए मिला है, जिसे पाकर वे बेहद खुश हैं। और इस खुशी का इजहार उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है।

कल्लू ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने के बाद अपने फेसबुक पेज से लिखा है कि कहा जाता हैं सब्र का फल मीठा होता हैं और पुरुस्कार हमेशा कलाकार का मनोबल बढ़ाता हैं। अपने अभिनय जीवन के 11 साल गुजारने के बाद मुझे कल रात फ़िल्म प्यार तो होना ही था के लिए “सर्वश्रेष्ठ नायक 2021″का आवर्ड मिला।

कल्लू ने यह अवार्ड अपने पिता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ये आवर्ड मेरे पिता के उस संघर्ष को समर्पित करता हूँ, जिसके कारण आज मैं हूँ। मेरे साथ मेरी फिल्म को 12 अवार्ड मिलने पर मेरी खुशी को दोगुना कर दिया। पूरी टीम को बधाई हमारी मेहनत रंग लाई। उन तमाम निर्माताओं और निर्देशकों का आभारी हूँ जिनके कारण मेरी अभिनय यात्रा सतत चलती रही और आगे उनका प्यार और आशीर्वाद बना रहें।

कल्लू ने कहा कि मैं निर्देशक प्रमोद शास्त्री का आभारी हूँ जिहोने मुझे अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया।जिनके कारण मुझे ये सुखद अनुभूति हुई। मेरे तमाम दर्शकों को दिल से प्रणाम अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। कल्लू आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका एक अलग फैन बेस है, जो उन्हें खूब प्यार करता है। उनके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। यही वजह है कि वे युवाओं के दिलो पर राज करते हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: ‘बॉस’ फिल्म के निर्माता प्रेम राय लेकर आ रहे है पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘जेबी में राख ल’, साथ होंगी…

ताज़ा ख़बरें