Arvind Akela Kallu और Chandani Singh का नया मजेदार सॉन्ग हुआ रिलीज,पसंद आ रही है दोनों की जोड़ी

भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और खूबसूरत डांसर चांदनी सिंह का एक और नया गाना रिलीज होते ही काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में कल्लू और चांदनी की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। इससे पहले भी यह जोड़ी कई बार एक साथ नजर आ चुकी है और हमेशा ही कुछ न कुछ नए अंदाज से दर्शको का मनोरंजन करती है.

Arvind Akela Kallu New Album Song: सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) अपने फैन्स के लिए एक से बढ़कर एक गाने लाते रहते हैं। दशहरा की थीम पर बेस्ड अरविन्द अकेला कल्लू का एक मजेदार गीत “चंदा देदs phone pay” (Chanda Deda Phone Pay) रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट हीरोइन चांदनी सिंह (Chandani Singh) ने काम किया है जो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

गाने में दोनों की नोकझोंक बड़ी दिलचस्प है। अरविन्द अकेला कल्लू और पॉपुलर गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) की आवाज में यह धमाल वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से भव्य रूप से शूट किया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और चांदनी सिंह की गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

फेमस गीतकार अखिलेश कश्यप (Akhilesh Kashyap)की नई म्यूजिक कंपनी अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना रिलीज हुआ है। फुल टू इंटरटेनिंग इस सांग को कुछ ही घन्टे में लाखो व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने जा रहा है।

ये भी पढ़े: एक्टर के बाद डायरेक्टर बने अवधेश मिश्रा का हुआ घुटने का ऑपरेशन, फैंस से शेयर की अपनी हेल्थ अपडेट

वायरल हो रहा गाना चंदा देदs phone pay (Chanda Deda Phone Pay) एक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu Instagram) दोस्तों के साथ चांदनी सिंह (Chandani Singh Photos) के घर जाते हैं और दशहरा का चंदा मांगते हैं तो चांदनी कहती हैं कि फिलहाल उनके पास पैसा नही है। इस पर कल्लू (Arvind Akela Kallu New Album Song) उन्हें कहते हैं चंदा देदs phone pay” गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। चांदनी सिंह हरे और लाल रंग की साड़ी मे बेहद ब्यूटिफुल दिख रही हैं। कल्लू का डांस धमाल मचाने वाला है।

ये भी पढ़े : Kajal Raghwani के साथ सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे Satyendra Kumar Singh है काफी उत्त्साहित

ताज़ा ख़बरें