Arvind Akela Kallu का Bhojpuri गाना ‘अब तो शराब ही सहारा है’ रिलीज के साथ हुआ वायरल

भोजपुरी के सुपर स्‍टार अरविंद अ‍केला कल्‍लू (Arvind Akela Kallu) ने गाया है, जो अब खूब वायरल भी हो रहा है। गाने का बोल है ‘अब तो शराब ही सहारा है’, जो किरण म्‍यूजिक इंटरटेंमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Ab Toh Sharab Hi Sahara Hai: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। वही ब्रेकअप के बाद शराब पिने वालो की बात ही कुछ अलग है। बिहार में भले शराबबंदी हो, मगर फिल्‍मों के गानों में शराब का चलन खूब है, वो भी तक जब किसी का दिल टूट जाये। ऐसा ही एक गाना लंबे समय बाद भोजपुरी के सुपर स्‍टार अरविंद अ‍केला कल्‍लू (Arvind Akela Kallu) ने गाया है, जो अब खूब वायरल भी हो रहा है। गाने का बोल है ‘अब तो शराब ही सहारा है’ (Ab Toh Sharab Hi Sahara Hai) जो किरण म्‍यूजिक इंटरटेंमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को कल्‍लू ने ही गाया है और खुद वे इसके म्‍यूजिक वीडियो में नजर भी आये हैं।

वहीं, अपने इस गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्‍लू (Arvind Akela Kallu) ने कहा कि मेरा यह गाना बेवफाई वाला है। अक्‍सर लोगों का दिल जब टूटता है, तो लोग शराब का सहारा लेते हैं। उन्‍हें लगता है कि शराब के नशे में बीती बातों को वे भुला देंगे। मगर क्‍या इसका फायदा होता है, मुझे नहीं पता। लेकिन शराब की लत सही मायनों में सेहत के लिए खराब होता है। मगर जो समाज में चलन है, उसके हिसाब से ये गाना है।

ये भी पढ़े: Pawan Singh और Nidhi Jha का Bhojpuri गाना ‘फंस जाओगी जान’ का छाया जादू !!

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Ab Toh Sharab Hi Sahara Hai

कल्‍लू ने बताया कि गाना मजेदार है। सबों को मजा आयेगा। इसका लिरिक्‍स ऋषि ग्‍वाला ने तैयार किया है। म्‍यूजिक अविनाश झा घुंघरू का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डिजिटल हेड विकी यादव हैं। कंपनी किरण म्‍यूजिक इंटरटेनमेंट है। मुझे लगता है कि यह गाना आने वाले दिनों में सबसे अधिक सुना जाने वाला गाना बन जायेगा। इसके लिए मैं अपने चाहने वालों से अपील करूंगा कि वे हमारे गाने को खूब वायरल करें।

आपको बता दे, इन दिनों अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के कई नए-पुराने गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए है। कल्लू एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी है। कल्लू सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फोल्लोविंग एन्जॉय करते है।

ताज़ा ख़बरें