Arvind Akela Kallu Sad Song: अरविंद अकेला कल्लू का सैड सांग ‘दिल ना रिपेयर होला हो’ का इंटरनेट पर छाया जादू

अरविंद अकेला कल्लू और सिंगर अनुपमा सिंह की आवाज में गाया हुआ सैड सांग 'दिल ना रिपेयर होला हो' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं। इस वीडियो में एक्टर्स ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी हैं। वीडियो में देखिये एक शानदार झलक

Arvind Akela Kallu Sad Song: वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) हमेशा ही खुश रहते हैं, लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ है कि वे इस समय बहुत ही ज्यादा दुखी हैं। इसका कारण अभिनेत्री पल्लवी गिरी हैं या एक्ट्रेस प्रियंका रेवरी। ये आपको जानने के लिए अरविंद अकेला कल्लू और सिंगर अनुपमा सिंह आवाज में गाया हुआ सैड सांग ‘दिल ना रिपेयर होला हो’ देखना हो इसके बाद ही पता चल पायेगा की प्रिंयका रेवरी ने ऐसा क्या किया जो कल्लू पल्लवी गिरी के प्यार को भी ठुकरा रहे हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं कल्लू के नए सैड सांग (Bhojpuri Sad Songs) की जो वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसमें एक तरफ तो कल्लू प्रियंका के साथ खुश नजर आ रहे हैं, तो वही पल्लवी के आते ही वे थोड़े दुखी नजर आ रहे हैं। सांग में तीनों कलाकरों की परफॉर्म बहुत ही इंटेंस नजर आ रही है। गाने का फिल्मांकन भी बड़े ही भव्य पैमाने पर किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri film Roti: नेशनल अवार्ड के लिए भेजी जाएगी अभिनेता कुणाल तिवारी की भोजपुरी फ़िल्म ‘रोटी’

ताज़ा ख़बरें