Bhojpuri Holi Song: अरविन्द अकेला कल्लू का मस्तीभरा होली सांग ‘थैंक यू सो मच देवरु’ रिलीज

फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से होली आने से पहले से होली का धमाल मचाने वाला अरविन्द अकेला कल्लू का वीडियो सांग थैंक यू सो मच देवरु रिलीज किया गया है।

Bhojpuri Holi Song Thank You So Much Devaru Release: सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के गानों की खूब धूम मची हुई है। उनके गाने यूट्यूब पर मिलियन व्यूज का जश्न मनाते हैं। फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से होली आने से पहले से होली का धमाल मचाने वाला अरविन्द अकेला कल्लू का वीडियो सांग थैंक यू सो मच देवरु रिलीज किया गया है। इस गाने को गाया है अरविन्द अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका ने।

इस गाने के वीडियो में शानदार परफॉर्मेंस किया है अरविन्द अकेला कल्लू और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने। वीडियो में कल्लू और माही की देवर भाभी वाली केमिस्ट्री खूब जँच रही है और फुल टू धमाल मचा रही है।

ये भी पढ़ें: Shubhi Sharma Holi Song: होली पर खास धमाका करने आ रही है शुभी शर्मा, गाने की शूटिंग को लेकर उत्त्साहित

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना थैंक यू सो मच देवरू को अपनी मधुर आवाज में जहां अरविन्द अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है, वहीं परफारमेंस अरविन्द अकेला कल्लू के साथ माही श्रीवास्तव ने किया है। गीतकार निर्मल योगेश के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है प्रियांशु सिंह ने।

वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी, कोरियोग्राफर सुशांत-चंदन, डीओपी अरमान सिंह, एडिटर प्रशांत सिंह (रवि लेविस) हैं। डीआई रोहित ने किया है। परिकल्पना अरबिन्द मिश्रा का है। सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा ने किया है। प्रोडक्शन किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट (आशु बाबा) का है। म्यूजिक का राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Movie: यश कुमार की ‘दंडनायक’ में अपने नेगेटिव भूमिका से अभिनेता धनंजय सिंह ने जीता दिल

ताज़ा ख़बरें