Ankush Raja का बवाल वीडियो सांग “नन्हकी ड्रेस जान मारे” हुआ रिलीज, अजीत मंडल ने लिखा है गीत

सिंगर और अभिनेता अंकुश राजा (Ankush Raja) अपने गानों से यूटयूब पर बवाल मचाए हुए है। उनके फैन्स भी रोज़ उनके गीतों का इंतज़ार करते रहते हैं। भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गायक (Bhojpuri Popular Singer) और नायक अंकुश राजा अब अपना नया धांसू विडियो सांग "नन्हकी ड्रेस जान मारे" (Nanhki Dress Jaan Maare) लेकर आए हैं।

Ankush Raja Song Nanhki Dress Jaan Maare goes viral on internet: भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) के स्टार सिंगर और अभिनेता अंकुश राजा (Ankush Raja) अपने गानों से यूटयूब पर बवाल मचाए हुए है। उनके फैन्स भी रोज़ उनके गीतों का इंतज़ार करते रहते हैं। भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गायक (Bhojpuri Popular Singer) और नायक अंकुश राजा अब अपना नया धांसू विडियो सांग “नन्हकी ड्रेस जान मारे” (Nanhki Dress Jaan Maare) लेकर आए हैं जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा उपहार है। अंकुश राजा का यह नया गाना सीआईसी पिक्चर्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को कर्णप्रिय शब्दों  में लिखा है गीतकार अजीत मंडल ने।

गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट करते ही लोग इसका इंतजार करने लगे थे। अब वीडियो देखकर उनके फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही है। इस गाने में अंकुश राजा (Ankush Raja Songs) की हिरोइन छोटे कपडे में हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं इसी लिए अंकुश राजा गाते हुए कह रहे हैं छोटा ड्रेस जान मार रहा है।

ये भी पढ़े: अभिनेता संजय पांडेय ने अश्लीलता मुद्दे पर अपना बयान दिया, कहा ‘एल्बम और फिल्मो को एक साथ न जोड़े’


गाने में अंकुश राजा का धमाल डांस देखने को मिल रहा है। इस सांग को अंकुश राजा और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी शानदार आवाज दी है। प्रोड्यूसर नीतीश सिंह के इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं अजीत मंडल ने जबकि इसके संगीतकार आर्या शर्मा हैं।

अंकुश राजा और अंतरा सिंह प्रियंका के इस जबरदस्त विडियो को डायरेक्ट किया है सुनील बाबा ने जबकि इसके गार्जियन लखन बाबा हैं। अनुज मौर्या कोरियोग्राफ़र हैं। गाने के बोल बेहद अट्रैक्टिव हैं। इसमें लड़की गाती है “डेंजर भईल बाटे चलल डगरिया, 18 प्लस जबसे भईल उमरिया, दादा चले में डगर सब तारे।” तो अंकुश राजा कहते हैं “तोहर फेयर फेयर फेस बाटे, ब्राउन ब्राउन केस, ऊपर नन्हकी ड्रेस जान मारे।”

ये भी पढ़े: अभिनेता संजय पांडेय ने अश्लीलता मुद्दे पर अपना बयान दिया, कहा ‘एल्बम और फिल्मो को एक साथ न जोड़े’

ताज़ा ख़बरें