Amrapali Dubey की ये दिलकश अदाए देख चमक उठेंगी आपकी आंखे!!

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अक्सर अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी इंस्टाग्राम रील्स से फैंस का खूब मनोरंजन कर रही है। देखे वीडियो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अक्सर अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने नए-नए तस्वीरों और वीडियोज से एक्ट्रेस फैंस का भरपूर मनोरंजन करती है।

आम्रपाली दुबे को डेली सोप ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सबसे पहले ब्रेक मिला था। जो साल 2009 से लेकर 2010 तक प्रसारित हुआ था। इसके बाद अभिनेत्री ने सात फेरे और मायका जैसे लोकप्रिय शो में अभिनय किया था।

साल 2014 में आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने का फैसला किया और फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महँगी एक्ट्रेस में से एक है।

ये भी पढ़े: मनोज तिवारी बांट रहे है तुलसी का पौधा, शेयर कर बताये इसके फायदे

ताज़ा ख़बरें