Akshara Singh New Video Song Falanwa Ke Beta Sapanwa Me Aata Hai: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आएदिन अपने नए वीडियो और तस्वीरो को लेकर सुर्खियों में बानी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखती हैं। अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को लेकर भी फैंस के बीच धमाल मचाती रहती हैं। एक्ट्रेस की ख़ास बात तो ये है कि वह एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमाती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने कई गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने हिट फिल्मों के साथ-साथ अपनी आवाज में कई हिट गाने भी दी हैं।
आएदिन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने देखते ही देखते ट्रेंड करने लगते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फोल्लोविंग एन्जॉय करती हैं। इन दिनों अक्षरा सिंह का एक गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। यह एक रोमांटिक हिंदी मिक्स भोजपुरी गाना है, जिसे खुद अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। इस गाने के बोल है ‘फलनवा के बेटा’ (Falanwa Ke Beta Sapanwa Me Aata Hai).
ये भी पढ़े: Nirahua Bhojpuri Holi Song: होली के मौके पर निरहुआ का राजनीतिक गाना का छाया भौकाल
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की तरफ से गाया गया गाना ‘फलनवा के बेटा’ इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में विक्की विशाल और शिव कुमार बिक्की जैसे कलाकार शामिल है। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु ने दिया है। अब तक इस गाने को 1 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने के वीडियो को अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और विशाल राजपुत पर फरमाया गया हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षरा का जबरजस्त डांस मूव्स भी देखा गया हैं। इसके अलावा भी अक्षरा सिंह के कई गाने यूट्यूब पर बहुत पसंद किए जा रहे हैं।