हाथरस कांड पर भड़की अक्षरा सिंह, अपने नए गाने की पोस्टर शेयर कर की इंसाफ की मांग, कैप्शन में लिखीं- #justiceformanishavalmik

Akshara Song Chaurahe Par Goli Maro: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर अपने नए गानों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर आम मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त करती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने हाथरस (Hathras) घटना को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया।

Akshara Song Chaurahe Par Goli Maro: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर अपने नए गानों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर आम मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त करती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने हाथरस (Hathras) घटना को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया। अब अक्षरा लड़कियों के लिए अपना एक नया प्रेरक गीत लेकर आ रही हैं। अक्षरा ने इसका फोटो शेयर किया है। इस गाने के बोल हैं ‘चौराहे पे गोली मारो।’ (Chaurahe Par Goli Maro)

अक्षरा सिंह ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है ‘#justiceformanishavalmik…अब बस बहुत हुआ… हमारी आबरू और अस्मत को तार तार करने वाले दरिंदों का बस एक अंजाम है चौराहे पे गोली मारो।’

ये भी पढ़े: पवन सिंह के गाने को मिले 100 मिलियंस व्यूज,आशीष वर्मा ने किया सेलिब्रेट

Akshara Song Chaurahe Par Goli Maro

अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर प्रशंशक अपनी राय शेयर कर रहे हैं, और नए एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से लोगों का दिल जीत लेती है। एक्ट्रेस पिछले कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी है।

रातोंरात शव जलाने से जबर्दस्त किरकिरी

हाथरस कांड की पीड़िता का शव पिछले सप्ताह मंगलवार को रातोंरात दिल्ली से गांव लाया गया और उसे परिजनों को सौंपने की जगह उसका सीधे अंतिम संस्कार कर दिया गया था। ध्यान रहे कि हाथरस की बेटी ने दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल में दम तोड़ दिया था।

ये है हाथरस का मामला:

बता दें हाल ही में उत्तर-प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक 19 वर्ष की युवती साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से पीटा गया। युवती ने कुछ दिनों बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। लड़की की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखने को मिला।

ताज़ा ख़बरें