Pakhi Hegde Photos: कुशीनगर महोत्सव में एक्टर प्रोड्यूसर पाखी हेगड़े को किया गया सम्मानित

भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर एक्टर प्रोड्यूसर पाखी हेगड़े को उत्तर प्रदेश में चल रहे कुशीनगर महोत्सव में उपेन्द्र तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।

Pakhi Hegde honored at Kushinagar Festival: भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर एक्टर प्रोड्यूसर पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) को उत्तर प्रदेश में चल रहे कुशीनगर महोत्सव में उपेन्द्र तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सिनेमा के क्षेत्र में उत्तर भारत का सशक्त प्रतिनिधित्व के लिए दिया गया। सशक्त भारत – आत्मनिर्भर भारत के तर्ज आयोजित कुशीनगर महोत्सव 2021 (Kushinagar Festival 2021) में पाखी को सम्मानित करते हुए शॉल और मोमेंटो दिया गया साथ ही इस महोत्सव के तमाम इवेंट के लिए उन्हें ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया।

पाखी (Pakhi Hegde Instagram) ने कुशीनगर महोत्सव में मिले इस सम्मान को खुद के लिए गौरवान्वित महसूस करने वाला बताया और कहा कि काम को सम्मान मिलने की ख़ुशी ही कुछ और होती है। मैं आभारी ही इस महोत्सव के आयोजकों का, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए योग्य समझा। पाखी ने कहा कि उत्तर भारत में यूपी एक ऐसा प्रदेश बन कर हाल के दिनों में उभरा है, जहाँ कला और कलाकारों के साथ सिनेमा को सरकार के स्तर पर खूब बढ़ावा मिला है। इसके लिए प्रदेश की मौजूदा सरकार की जितनी सराहना की जाये कम है।

आपको बता दें कि पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde honored at Kushinagar Festival) ने बॉलीवुड के साथ – साथ कई क्षेत्रीय भाषाओँ में अभिनय और निर्माण का काम किया है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को भी लम्बा वक्त दिया है और आज भी वे सभी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ के हीरो के साथ भी फिल्मे की है, जिनमे एक का ट्रेलर भी आउट हो चुका है। इसको दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उनके गाने धमाल मचा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie Shooting: समर सिंह और रूपा मिश्रा की फ़िल्म ‘ग्रेट भइया जी’ की शूटिंग वीडियो

ताज़ा ख़बरें