Richa Dixit और Zoya Khan के बीच फंसे ‘दिलदार दूल्हा’ बने Pravesh Lal Yadav

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार प्रवेश लाल यादव की नयी फिल्म 'दिलदार दूल्हा' जल्द रिलीज़ की जाएगी। फिल्म में ऋचा दीक्षित और ज़ोया खान मुख्य भूमिएक में नजर आएँगे

Dildar Dulha First Look Out: निर्माता – निर्देशक महमूद आलम की भोजपुरी फ़िल्म ‘दिलदार दूल्हा’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इन फ़िल्म का फर्स्ट लुक थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें फ़िल्म के हीरो प्रवेश लाल यादव दो खूबसूरत अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और जोया खान के बीच फंसे हुए नज़र आ रहे हैं, और दोनों ने उनके गले को स्टॉल से पकड़ रखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फ़िल्म कितना ह्यूमरस होने वाला है। फ़िल्म बेहद पारिवारिक और संस्कारों वाली है।

मां शांति मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन की आलम ब्रदर्स कृत फ़िल्म ‘दिलदार दूल्हा’ का फर्स्ट लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फ़िल्म के निर्माता महमूद आलम ने बताया कि जल्द ही वे इन फ़िल्म को यूपी और दिल्ली के सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। इसके बाद वे फ़िल्म को अन्य जगहों पर भी रिलीज करेंगे। फ़िल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह त्रिकोणीय प्रेम कथा है। इसकी कहानी रोचक है। इस फ़िल्म का निर्माण हमने भव्य पैमाने पर किया है। इस कहानी से लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी। साथ ही हमने महिला दर्शकों को ध्यान में रख कर इन फ़िल्म को बनाया है, ताकि वे अपने परिवार के साथ हमारी फ़िल्म को देख सकें।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही एक्ट्रेस ज़ोया खान इन दिनों बैक टू बैक कई फिल्मो की शूटिंग में व्यस्त है वही ऋचा दीक्षित भी अपनी फिल्मो को लेकर काफी चर्चाओं में है। प्रवेश लाल यादव के साथ फिल्म शेयर करने का अनुभव दोनों की अदाकाराओं का काफी अच्छा रहा है।

वही प्रवेश लाल यादव भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में है। प्रवेश लाल अक्सर ही अपनी फिल्मो में कुछ न कुछ नयापन लाने की कोशिश करते है। और यही कारण है की उनकी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती है। अब यह देखन काफी दिलस्चप होगा की यह फिल्म दर्शको का कितना मनोरंजन कर पाती है।

ये भी पढ़े: Samar Singh की ‘धर्मपत्नी’ बनी Yamini Singh, जानिए क्या है पूरा माजरा

ताज़ा ख़बरें