भोजपुरी की पहली एडवेंचर थ्रिलर फिल्म “शिकारी” का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

भोजपुरी एक्टर मुकेश ओझा ,संचिता बनर्जी ,सोनालिका प्रसाद और ज़ोया खान अभिनीत फिल्म 'शिकारी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है

Bhojpuri Movie Shikari First Look Out: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की पहली एडवेंचर थ्रिलर फिल्म “शिकारी” का फर्स्ट लुक लांच कर दिया गया है। अनीता सिने इंटरटेनमेंट इन असोसिएशन विथ इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म शिकारी के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म में बहुत हैरतअंगेज कारनामे और खतरनाक चीजें दिखाई देने वाली है, जो भोजपुरी ऑडिएंस के लिए एक नया अनुभव होगा।

प्रोड्यूसर डायरेक्टर मनोज एस. तोमर की भोजपुरी फिल्म “शिकारी” का फर्स्ट लुक काफी इम्प्रेसिव है जो थ्रिलर और एक्शन का मिश्रण प्रतीत हो रहा है। जल्द ही यह फ़िल्म सिनेमाघरों में पेश की जाएगी। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी फाइनेंस कंपनी इंडिया ई कॉमर्स के अनिल काबरा फिल्म शिकारी के प्रेजेंटर हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में मुकेश ओझा, संचिता बनर्जी, मणी भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद, ज़ोया खान और रोहित सिंह मटरू शामिल हैं।

फ़िल्म शिकारी (Bhojpuri Movie Shikari First Look Out) की पूरी शूटिंग गिरिडीह, झारखंड के विभिन्न रमणीय स्थलों एवं कोलकाता की भव्य लोकेशन पर की गई है। आम भोजपुरी फिल्मों से हटकर बनी इस फिल्म का गीत संगीत इसका हाई लाइट प्वाइंट है।
अब तक कई हिट फिल्मों का बेहतरीन निर्देशन कर चुके निर्देशक से फ़िल्म निर्माता बने मनोज एस तोमर फिल्म शिकारी से अपनी नई इनिंग शुरू करने जा रहे हैं।

मुकेश ओझा ने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है “आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। भोजपुरी सिनेमा में कुछ अलग करने का प्रयास हमारी फिल्म के निर्माता निर्देशक मनोज एस तोमर ने किया है, इसके लिए उन्हें तहेदिल से शुक्रिया कहना चाहूंगा, जो सर ने मुझे इस फिल्म के काबिल समझा। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की पहली एडवेंचर थ्रीलर फिल्म है और भी बहुत कुछ हैरतअंगेज कारनामे और खतरनाक चीजें फिल्म में दिखाई देने वाली है। शायद यह सब भोजपुरी फिल्मों में पहली बार होगा। मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं जो मेरी लांचिंग इस तरह के सब्जेक्ट से हो रही है। तो तैयार रहिए फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। बस आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।”

ये भी पढ़े: ‘प्यार काहे कईलु पगला’ में Ritesh Pandey दिखे परेशान, Neelam Giri के साथ मजेदार केमेस्ट्री

ताज़ा ख़बरें