जन्मदिन के मौके पर जानिए एक्ट्रेस अनारा गुप्ता के जीवन की कुछ खास बातें

कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी अनारा गुप्ता का आज जन्मदिन है.इस मौके पर उन्हें काफी शुभकामनाये मिल रही है |

भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय और बेहतरीन डांसिंग से लोगो के दिलो में एक खास पहचान बनाने वाली ऎक्ट्रेस अनारा गुप्ता का आज जन्मदिन है | अनारा गुप्ता मिस जम्मू भी रह चुकी है और मिस जम्मू बनने के बाद ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ अपना रुख मोड़ा | फ़िल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अनारा के विवादों से भी घिरी रही है | लेकीन फिल्मो में अभिनय करने के बाद अनारा ने दर्शको के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है और आज अपने दम पर अनारा फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है |

अनारा गुप्ता न सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी फिल्मों और मॉडलिंग भी करती रही है | फिल्मो के अलावा अनारा ने दुसरो की मदद के लिए एक फाउंडेशन भी बनाया है जिसके तहत के हर कोशिश दुसरो की मदद के लिए तैयार रहती हूं | एक महिला होने के नाते अनारा बाकी लड़कियों के लिए भी एक प्रेरणा बनना चाहती है यही कारण है की अपने फाउंडेशन के तहत वे दूसरी लड़कियों की मदद अक्सर करती है |

ALSO READ – पवन सिंह के साथ आयुषी तिवारी का गाना ‘मेरे मरद महोदय जी’ हुआ वायरल

अनारा का यह मानना है की ‘हर लड़की को आत्मनिर्भर होना चाहिए और हर लड़की में आत्मविश्वास बेहद होना चाहिए.यह कदम परिवार से शुरू होता है | परिवार में आपको लड़का और लड़की का भेद नही करना चाहिए | अगर यह भेदभाव खत्म हो जाये तो लड़की बड़ी होकर समाज मे अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती है|’

वैसे तो हर साल जन्मदिन के मौके पर अनारा इस दिन को बहुत ही खास अंदाज में और अपने करीबी लोगों के साथ जोरदार तरीके से सेलिब्रेट करती है लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते अनारा सामान्य तरीके से अपना जन्मदिन मना रही है |

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री से उनके सभी चाहनेवालो ने अनारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां दी है | और साथ ही अनारा के फैंस भी इस खास दिन पर उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद दे रहे है |

ताज़ा ख़बरें