Zeenat Aman अपने माता पिता की ग़लत जानकारी देने पर भड़कीं, बोली पब्लिश करने से पहले चेक करें फैक्ट्स

अदाकारा जीनत अमान अपने माता पिता के बारे में गलत जानकारी देने पर गुस्से से भड़क गई हैं। जीनत का कहना है कि उनके माता पिता के बारे में सारी जानकारी हर जगह उपलब्ध हैं। ऐसे में गलत खबर न प्रकाशित करें

Zeenat Aman Clarifies Her Parents Facts: हिंदी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार होने वाली जीनत अमान ने 70 और 80 के दशक में कई ऐसी फिल्में कर समाज की रूढिवादी परंपरा को तोड़ा था। जिसे लेकर समाज में गलत धारणा थी। राजकपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम कुछ ऐसे ही विषय पर बनी थी। इसके अलावा जीनत की पहली फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में नशे के आदी युवाओं की कहानी को दिखाया गया था। जीनत वैसे आजकल बड़े परदे से दूर अपनी लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं। पर सोशल मीडिया पर वो अक्सर एक्टिव रहती हैं औऱ गुजरे जमाने के किस्से कहानियों को शेयर करती रहती हैं।

जीनत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फैशन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। पर जीनत अब अपने माता पिता के बारे छपे एक आर्टिकल को लेकर नाराज हो गई हैं। इसे लेकर जीनत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए उस पब्लिकेशन को लताड़ लगाई है। जिसने उनके पैरेंट्स के बारे में गलत जानकारी साया की है। जीनत ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी मां जर्मन क्रिश्चियन नहीं थी। खबरों की माने तो जीनत को अलग देश के माता पिता से होने की सूची में स्थान दिया जाता रहा है।

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस ने अपने मां के बारे में कहा कि वो एक भारतीय हिंदू थी और उनके पिता भी भारतीय मुस्लिम थे। इस जानकारी हर जगह उपलब्ध है और मेरे सोशल मीडिया पर इस बारे में स्पष्ट तौर पर जानकारी दी गई है। मेरी मां ने बाद में जर्मन शख्स से दूसरी शादी की थी। इसलिए सभी से गुजारिश है कि कुछ भी इस बारे में छापने से पहले कृपया सारे फैक्ट्स चेक कर लिया करें। एक्ट्रेस ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर भी अपनी मां के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करके लिखा है कि मेरे सारे पुराने फोटोज मुंबई में 2005 में आई बाढ़ में नष्ट हो गये थे। कुछ ही उनके पास हैं जो यहां शेयर कर रही हैं। यहां जीनत ने अपनी मां के बारे ठोस जानकारी मुहैया कराई है।

एक्ट्रेस जीनत अमान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपन में नजर आई थी। खबरों की माने तो एक्ट्रेस जल्द ही शोस्टॉपर नाम के एक शो से ओटीटी पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। जिसमें उनके साथ कई आज की जेनरेशन के कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Sara Ali Khan ने भाई Ibrahim Ali Khan के Bollywood Debut का किया खुलासा, भाई ने शूट कर ली है पहली फिल्म

ताज़ा ख़बरें