Yamini Singh अपने “गरम गोदाम” गाने की मेकिंग का वीडियो शेयर कर हुई जबरदस्त ट्रोल, लोग बोले बेशर्मी की हदें पार कर दी

यामिनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक मशहूर गाने गरम गोदाम की शूटिंग का वीडियो शेयर किया है। जिसके लिए वो ट्रोल्स का शिकार हो गई हैं

Yamini Singh Trolls On Her Garam Godam Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आजकल एक बढ़कर एक अभिनेत्रियां अपने जलवे दिखा रही हैं। इन्ही खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं यामिनी सिंह, जो भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री के लिए जानी जाती है। हालाकि यामिनी ने शुरूआती दिनों में अभिनेता पवन सिंह पर कुछ आरोप लगाए थे। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में एक समय आ गई थी। पर आज की यामिनी सिंह बिल्कुल बदल चुकी हैं। वो भोजपुरी में कई बड़े सितारों के साथ बड़ी बड़ी फिल्में कर रहे हैं। तो अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती है। यामिनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक मशहूर गाने गरम गोदाम की शूटिंग का वीडियो शेयर किया है। जिसके लिए वो ट्रोल्स का शिकार हो गई हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपने होली पर रिलीज एक गाने गरम गोदाम की मेकिंग का वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है कि ये स्टेप देखकर तो मेरी बैंड बज गई थी। वो तो भला हो खेसारी लाल यादव जी का, जिन्होने मुझे उठा लिया था। यामिनी सिंह के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भड़क गए हैं। एक ने गरम गोदाम के स्टेप को अश्लील करार देते हुए लिखा है कि बेशर्मी की हदे पार हो गई हैं इस भोजपुरी समाज की। तो वहीं एक और ने लिखा है कि बेहूदगी की हद है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने खेसारी लाल के मसल पावर की तारीफ करते हुए लिखा है कि यामिनी जी आपको उठाने के लिए दम होना चाहिए, तो खेसारी लाल में है।

एक यूजर ने लिखा है कि दम है खेसारी भईया में, जो आपको उठा लिए। बहुत सुकून मिला होगा उन्हे। वैसे ये वीडियो गाना गरम गोदाम होली के मौके पर रिलीज हो चुका है। इस गाने में होली पर जीजा और साली की मस्ती को दिखाया गया है। जिसे अपनी आवाजों से खेसारी लाल और नेहा राज ने सजाया है। संगीत शुभमम राज और गीत भगीरथ पाठक ने लिखा है। सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को खूब भर भर के व्यूज मिले थे। यूजर्स के कमेंट्स को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया यामिनी की तरफ से नहीं आई है।

वैसे यामिनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो खेसारी लाल के साथ फिल्म अवैध की शूटिंग में पिछले दिनों बिजी थी। जिसमें यामिनी ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका प्ले कर रही हैं। इसके अलावा कई दूसरे म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों की शूटिंग वो इन दिनों व्यस्त हैं। यामिनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

ये भी पढ़े: Ravi Tripathi की फिल्म Love Connection से भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाने को तैयार है ग्लैमरस गर्ल Slesha Mishra

ताज़ा ख़बरें